Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   82 kg of firecrackers found in house; one arrested

Gonda News: मकान में मिले 82 किलो पटाखे, एक गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
82 kg of firecrackers found in house; one arrested
पोर्टरगंज में बरामद पटाखों को ट्रॉली पर लादते पुलिसकर्मी। स्रोत: सोशल मीडिया
झंझरी/गोंडा। दीपावली पर बिक्री के लिए घनी आबादी के बीच मकान में पटाखे जमा किए जा रहे थे। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को इमलिया गुरुदयाल गांव में मकान पर छापा मारकर 82 किलो पटाखे बरामद किए। नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालिक तिलकराम वर्मा पटाखों के भंडारण का लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आबादी के बीच बिना अनुमति विस्फोटक सामग्री का भंडारण करना लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता था। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, बृहस्पतिवार शाम नगर पुलिस ने पोर्टरगंज में भी छापा मारकर कई क्विंटल पटाखे बरामद किए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed