{"_id":"68559bf3b242630e460279db","slug":"74-youth-got-job-offer-in-employment-fair-gonda-news-c-100-1-gon1003-139574-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोजगार मेले में 74 युवाओं को नौकरी का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोजगार मेले में 74 युवाओं को नौकरी का ऑफर
Fri, 20 Jun 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई में बेरोजगारों का साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनिधि। स्रोत: विभाग
गोंडा। आईटीआई परिसर में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में गुजरात की सुजुकी मोटर और गाजियाबाद की रिंग पिस्टन कंपनी ने युवाओं का साक्षात्कार लेकर सीधे नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान नियोक्ताओं ने अभ्यर्थियों से न केवल तकनीकी ज्ञान परखने वाले सवाल किए, बल्कि उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि, सोच और काम के प्रति दृष्टिकोण को भी परखा।
सुबह 11 बजे से शुरू हुई प्रक्रिया में कंपनियों के प्रतिनिधियों कपिल जैन, प्रियंका चौहान और प्रशांत गिरी ने पहले लिखित परीक्षा के माध्यम से विषयगत जानकारी की जांच की, फिर साक्षात्कार में अभ्यर्थियों की मानसिकता व व्यवहारिक योग्यता को परखा। कंपनियों ने पूछा कि आईटीआई करने के बाद हमारी कंपनी में काम क्यों करना चाहते हो..ऐसे ही किसी से खेती के रकबे की जानकारी ली गई तो किसी से पारिवारिक जिम्मेदारियों के बारे में पूछा गया।
परिणामस्वरूप, सुजुकी मोटर ने 102 अभ्यर्थियों में से 66 युवाओं का चयन किया, जबकि रिंग पिस्टन कंपनी ने 25 में से 8 अभ्यर्थियों को मौका दिया। चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 18 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ रहने और खाने की सुविधा भी देने का प्रस्ताव दिया गया है। कार्य निदेशक विजय कुमार ने बताया कि मेले में आईटीआई पास आउट और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राम सिंह के निर्देशन में शिवाकांत तिवारी और अनुदेशक विवेक कुमार मिश्र, उत्तम कुमार वर्मा, ओम प्रकाश भारती, कृष्ण कुमार, राम निवास शर्मा व राम तेज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।