{"_id":"5ba914ef867a557ec86baa27","slug":"71537807599-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोग का कहर, तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक रोग का कहर, तीन बच्चों की मौत
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रामक रोग से तीन बच्चों की मौत
गोंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर के ग्राम पंचायत बेलसर व डिडसिया में संक्रामक रोग ने पांव पसार लिए हैं। सोमवार को संक्रामक रोग से पीड़ित तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया। अभी भी दो दर्जन से अधिक बच्चे पीड़ित हैं। जिनका जिला अस्पताल, सीएचसी बेलसर व अलग-अलग निजी चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है।
विकास खण्ड के बेलसर बाजार में सोमवार को डायरिया व अन्य संक्रामक बीमार से दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार है। बेलसर बाजार की कुसुम 2 वर्ष पुत्री श्यामनाथ व डिडसिया निवासी गुललत्ता 12 पुत्री बशीर का कई दिन से पीड़ित थे।
सोमवार को गोंडा चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। दोनों का क्षेत्र के ही एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। इसी तरह से डिडसिया निवासी आबिद पुत्र अहमद अली का गोंडा के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. तरूण मौर्या का कहना है कि क्षेत्र के तीन बच्चों की मौत हुई है। पीड़ित गांव में दवाईयां बांटी गई हैं अधिक बीमार बच्चों का सीएचसी व जिला अस्पताल में भेजा जा रहा है।
बेलसर बाजार की खुशबु (20) पुत्री लक्ष्मी नरायन दूबे, ममता (32) पत्नी गंगा प्रसाद मिश्र, अमन (10) पुत्र गुड्डू सोनी, कुमकुम (12) पुत्री अयोध्या, प्रीती गुप्ता (14) पुत्री फूलचन्द्र गुप्ता, मोहिनी (8) पुत्री अयोध्या, ज्योति (7) पुत्री शिवपवन गुप्ता आदि डायरिया की चपेट मे है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात फार्मासिस्ट राकेश दूबे ने बताया कि सुबह डायरिया की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार से मिल कर आवश्यक दवाएं बांटी गई है। तीन मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती है एक को गोंडा रेफर किया गया है।
वहीं ग्राम पंचायत खजुरी मे बिरयानी खाने से ननकई (25) पत्नी शकील, रूबीना (24) पत्नी लड्डन, कोयला (21) पत्नी मुसलिम, रूबीना पत्नी कल्लू, सायमा (25) पत्नी वसीम, जियासन (17) पुत्री कलीम, प्रवीन (26) पत्नी मुख्तार, इसरार (6) पुत्र मुक्तार, रूबी (4) पुत्री मुख्तार, डायरिया की चपेट मे है ।
बेलसर व डिडसिया गांव में करीब दो दर्जन बच्चे संक्रामक रोग की चपेट में हैं इन बच्चों का उनके परिवार के लोगों की ओर से अलग-अलग निजी चिकित्सकों के यहां इलाज चल रहा है। गोंडा के एक निजी चिकित्सालय मे इलाज चल रहा है।
चिकित्सकों को दिए निर्देश
जिला चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बेलसर सीएचसी क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने की सूचना मिली है। सीएचसी समेत संक्रामक सेल को क्षेत्र में भ्रमण कर पीड़ित परिवार के लोगों का इलाज करने का निर्देश दिया गया है।
पीड़ित बच्चों को जिला अस्पताल व सीएचसी में भर्ती कराने क्षेत्र में दवाएं बांटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कई दिन से बुखार व डायरिया होना जानलेवा हो सकता है ऐसे लक्षण होने पर मरीज को फौरन चिकित्सालय ले जाना चाहिए। साफ सफाई रखें, खुली व बासी वस्तुओं का सेवन न करें। बच्चों को मच्छर से बचाएं।