{"_id":"608ae7c68ebc3e591d0148d3","slug":"70-percent-voting-in-bhawanipur-upadhyay-gonda-news-lko5762337153","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवनियापुर उपाध्याय में 70 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवनियापुर उपाध्याय में 70 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। रुपईडीह के भवनियापुर उपाध्याय ग्राम पंचायत में मतदान के अंतिम चरण के दौरान गुरुवार को वोट पड़े। यहां पर देर शाम तक 70 प्रतिशत मतदान हुआ। मालूम हो कि मतदान के पूर्व ही प्रधान पद की एक महिला प्रत्याशी का निधन हो गया था। इसके चलते पूर्व निर्धारित मतदान को स्थगित कर दिया गया था।
विकास खंड रुपईडीह की ग्राम पंचायत भवनियापुर उपाध्याय में गुरुवार को ग्राम पंचायत का चुनाव संपन्न हुआ। यहां पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पूर्व ही ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी स्मिता देवी का निधन हो गया था। जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने यहां मतदान कार्य को स्थगित कर दिया गया था।
गुरुवार को हुए मतदान के दौरान केंद्र पर सुबह से ही काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत में 70 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 2238 मतदाताओं को जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करना था।
विज्ञापन
बेलहरी में 76 प्रतिशत हुआ मतदान
मुजेहना (गोंडा)। ग्राम पंचायत बेलहरी में बृहस्पतिवार को प्रधान पद का उप चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर ओमपाल सिंह तथा खंड विकास अधिकारी रामश्रृगार ने मतदान केन्द्र बेलहरी का निरीक्षण किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व ही यहां प्रधान पद की प्रत्याशी सुशीला देवी पत्नी बालदास की मौत 14 अप्रैल 2021 को हो गई थी। इस लिए गांव में चुनाव स्थगित कर दिया गया था। गुरुवार को हुए उप चुनाव में यहां 76 प्रतिशत मतदान हुआ।