फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   7 Containment zones out of the list in 24 hours

24 घंटे में लिस्ट से बाहर हुए 7 कंटेनमेंट जोन

Thu, 08 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
7 Containment zones out of the list in 24 hours
गोंडा। कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार कम हो रहा है। बीते 24 घंटे में जिले के 7 कंटेनमेंट जोन लिस्ट से बाहर हो गये हैं। इसके साथ ही कोई भी मौत कोरोना के चलते जिले भर में नहीं दर्ज की गई है। जिससे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि गुरुवार एक दिन में कुल 24 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। वहीं गुरुवार को कुल 8 लोग ठीक होकर अपने घर को लौटे। लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या में इजाफ हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार रात 2 लोग कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किये गये लेकिन 2 और लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। ऐसे में अभी भी इलाज के लिए 9 लोग कोरोना से संक्रमित होकर जिले के कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। गुरूवार तक जिले में 4031 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। जिसमें 3614 लोग ठीक हो चुके हैं। अब केवल 370 लोग कोरोना एक्टिव बचे हैं। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि अब काफी हद तक कोरोना से संक्रमण की दर में कमी आई है, वहीं जरूरत पड़ने पर लोगों के इलाज के लिए जिले के कोविड अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ और जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed