फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   छह हजार एकड़ फसल बाढ़ में समाई

छह हजार एकड़ फसल बाढ़ में समाई

Thu, 17 Aug 2017 10:03 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
छह हजार एकड़ फसल बाढ़ में समाई
नवाबगंज (गोंडा)। करनैलगंज के साथ अब तरबगंज तहसील क्षेत्र में भी बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। नवाबगंज ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों के सौ से अधिक गांवों में सरयू ने तबाही मचानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संपर्क मार्गों पर भीषण बाढ़ के पानी का बहाव होने से अब इस क्षेत्र की स्थिति भी भयावह हो गई है। करीब छह हजार एकड़ फसल बाढ़ में समा गई।

साकीपुर ग्राम पंचायत के टड़िया मजरे के करीब चालीस घरों मे बाढ़ का पानी घुस जाने से मजरे के राम अचल, राम कुमार, कन्हाई, केशराम, कृपाराम आदि ने बताया कि हमारे गांव में बाढ़ के पानी से पशुओं के साथ-साथ बच्चों को भी दैनिक कार्य मे दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावितों का अभी तक किसी अधिकारी ने हाल नहीं लिया है। जैतपुर माझा के 07 मजरे प्रभावित हैं। करीब 3000 की आबादी वाले इन गांवों की 2000 एकड़ फसल डूब गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्लापुर गांव की करीब 6500 की आबादी प्रभावित हो गई है। गांव वासियों की करीब 1000 एकड़ फसल बाढ़ के पानी में डूब गयी है। दत्तनगर की करीब 5400 की आबादी भी प्रभावित है। 2600 एकड़ फसल डूब गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed