फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   5159 families identified under Zero Poverty Scheme will get ration cards

Gonda News: जीरो पॉवर्टी योजना में चिह्नित 5159 परिवारों को मिलेगा राशनकार्ड

Thu, 06 Mar 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 06 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
5159 families identified under Zero Poverty Scheme will get ration cards
गोंडा। जीरो पावर्टी योजना के तहत अति गरीब परिवारों के सर्वे में चिह्नित 5159 परिवारों का राशनकार्ड बनेगा। शासन की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी को इन परिवारों की सूची भेजी गई है। इसके आधार पर इनका राशन कार्ड बनाकर उन्हें खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इसके लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षकों को सूची दे दी गई है। अभी तक इनमें से 618 लाभार्थियों का राशन कार्ड बनाया गया है। लाभार्थियों को कार्ड बनवाने के लिए अपना आय प्रमाणपत्र देना होता है। कई लोगों के पास आय प्रमाणपत्र न होने के कारण कार्ड बनाने की रफ्तार धीमी है।
विज्ञापन

राशन वितरण में शिथिलता की शुरू हुई जांच
राशन वितरण में शिथिलता बरतने वाले कोटेदारों को की जांच शुरू हो गई है। बीते जनवरी महीने में मंडल में 84 ऐसे कोटेदारों को चिन्हित किया गया था, जिन्होंने अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर में 60 फीसदी से भी कम लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरित किया है। उपायुक्त खाद्य विजय प्रभा के निर्देश पर इन कोटेदारों की जांच कर पता लगाया जाएगा कि लाभार्थियों को राशन नहीं दिया गया या उन्होंने खुद राशन नहीं लिया। कम लाभार्थियों को राशन वितरण करने वालों में बहराइच जिले के 37, गोंडा के 33, बलरामपुर के आठ व श्रावस्ती के छह कोटेदार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed