फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   जमीन बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को किया मरणासन्न, मौत

जमीन बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को किया मरणासन्न, मौत

Sat, 23 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जमीन बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को किया मरणासन्न, मौत

विज्ञापन
जमीन बंटवारे को लेकर पिता को मारडाला

गोंडा। अमवा माफी गांव में जमीन विवाद को लेकर बुुधवार की देर रात एक बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मरणासन्न करके एक कमरे में बंद कर दिया।

शोर सुनकर हमलावर बेटे के छोटे भाई की पत्नी व भतीजी बचाने दौड़ी तो उसने दोनों को भी पीटा। जिससे दोनों घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी मनकापुर लाया गया। जहां से बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहां वापस घर लाते समय गुरुवार को रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में बुजुर्ग के बड़े बेटे ने कोतवाली मनकापुर में छोटे भाई, उसकी पत्नी व दो बेटों के खिलाफ मारपीट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के अमवा माफी गांव के रहने वाले जगन्नाथ सोनकर ने कोतवाली मनकापुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि जमीन विवाद को लेकर उसके भाई बैजनाथ व उसकी पत्नी तारा देवी, बेटा लालमन व अनिल कुमार ने 20 जून की देर रात लाठी-डंडे से उसके बुजुर्ग पिता 70 वर्षीय राममिलन सोनकर को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगन्नाथ के मुताबिक शोर सुनकर उसके छोटे भाई की पत्नी शीला देवी, बेटी नीलम बीच बचाव करने गईं तो उन्हें भी मारपीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी मनकापुर लाया गया।

जहां से राममिलन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में गुरुवार की सुबह जगन्नाथ प्रसाद ने अपने भाई बैजनाथ के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। जगन्नाथ के मुताबिक गुरुवार कि रात उसके पिता राममिलन को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।


जहां से घर लाते समय रास्ते में मौत हो गई। जगन्नाथ ने कोतवाली मनकापुर में बैजनाथ, उसकी पत्नी तारादेवी, बेटे लालमन व अनिल कुमार के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने व गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed