फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   420 MCDs recalled from post offices

Gonda News: डाकघरों से वापस मंगाए गए 420 एमसीडी

Thu, 05 Oct 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
420 MCDs recalled from post offices
 गोंडा प्रधान डाकघर परिसर में पहुंचे एमसीडी। 
गोंडा। डाकघरों पर लंबे समय से एमसीडी यानी कि मेन कंप्यूटिंग डिवाइस के माध्यम से कार्य हो रहा था। अटैचीनुमा इस डिवाइस से कंप्यूटर व इंटरनेट की जरूरतों को पूरा किया जा रहा था। नई तकनीक आने के बाद डाकघरों को भी आधुनिक बनाने की कवायद शुरू हो गई है। ऐसे में पुरानी एमसीडी को वापस मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन

गोंडा और बलरामपुर में डाकघरों की कुल संख्या 483 है। जिसमें से पहले चरण में कुल 420 एमसीडी वापस मंगाए गए हैं। जबकि अन्य जगहों से भी शीघ्र ही इन्हें वापस मंगाने की योजना है। वहीं, सभी डाकघरों में कार्य को बेहतर बनाने के लिए मोबाइल फोन की डिवाइस दी गई है। जिसके माध्यम से कार्य काफी गति से किया जा सकेगा। वहीं, जहां पर वितरण नहीं हो सका है, उन डाकघरों को उनके ही मोबाइल फोन पर रीचार्ज की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन




आसान होगा काम
मोबाइल फोन के वितरण से कार्य आसान हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नेटवर्क पहुंच गया है। ऐसे में मोबाइल फोन के माध्यम से कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विभागीय अप्लीकेशन के माध्यम से कार्य हो रहा है। मेन कंप्यूटिंग डिवाइस में जो सिम कार्ड लगे थे, वहीं सिम कार्ड मोबाइल फोन में भी प्रयोग किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- किरन सिंह, अधीक्षक, डाकघर गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed