फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   तिरंगा यात्रा में भ्रष्टाचार के विरुद्घ सांसद ने दिलाया संकल्प

तिरंगा यात्रा में भ्रष्टाचार के विरुद्घ सांसद ने दिलाया संकल्प

Tue, 29 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में भ्रष्टाचार के विरुद्घ सांसद ने दिलाया संकल्प
भ्रष्टाचार के खिलाफ सांसद ने दिलाया संकल्प
विज्ञापन

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
कटरा बाजार/बालपुर (गोंडा)। प्रधान व सचिव शौचालय का 2500 न खाएं, विद्यार्थी सकंल्प लें कि अब परीक्षा में नकल नहीं करेंगे, प्रधानमंत्री आवास में पैसा मांगने वाले जायेंगे जेल... यह बात मंगलवार को सांसद वृज भूषण सिंह ने कटरा बाजार विधानसभा में तिरंगा संकल्प यात्रा में सभा को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम डा. गौरव सिह गर्ल्स डिग्री कालेज चौरी चौराहा में आयोजित किया गया था। तिरंगा सकल्प यात्रा के संयोजक क्षेत्रीय बिधायक बावन सिंह रहे। संचालन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन प्रसाद तिवारी ने की ।
तिरंगा संकल्प यात्रा आर्यनगर, कौड़िया, रामापुर होते हुए कटरा बाजाश पहुंची जहां ब्लॉक मुख्यालय में बने अशोक चक्र पर सांसद वृज भूषण सिंह ने माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा चौरी चौराहा पर स्थित डा. गौरव सिंह गर्ल्स डिग्री कालेज पहुंची। इसके पहले शांतीनगर में हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने यात्रा की अगवानी की। अबध राम इंटर कालेज दुबहा बाजार की बालिकाओं ने स्वागत गीत गाया। मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद वृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तिरंगा यात्रा राष्ट्रयज्ञ है। इस राष्टयज्ञ में हम देश के हित में अच्छे काम करने का संकल्प लें। भाजपा सरकार ढा़ई साल में बिदेशों में फंसे 80 हजार नागरिकों को लाने का काम किया। भ्रष्टाचारियों पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रधान व सचिव संकल्प लें कि शौचालय का 25 सौ नहीं लेंगे। गरीबों के प्रधानमंत्री आवास में तीस-पैतीस हजार रूपये रिश्वत लेने वाले सुन लें वो बचने वाले नहीं हैं वो हरहाल में जेल जायेंगे। युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि रिश्वत लेने वाले का बीडीओ बनाकर हम लोगों तक पहुंचाये ताकि उन पर कारवाई हो सके जनता से अपील करते हुए कहा कि आज से संकल्प ले की अपने अपने घरों में शौचालय जरूर बनवाये बिद्यार्थियों से कहा कि तुम्हारी किस्मत तुम्हारे हाथ व तुम्हारे किताब में है आज से संकल्प लें कि राष्ट्र हित के लिए परीक्षा में नकल नहीं करेंगे।
विज्ञापन

सभा को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय बिधायक बावन सिंह ने तिरंगा संकल्प यात्रा के महत्व को समझाते हुए कहा कि इसका उद्देश्य अपने देश के आन, बान, शान पर मर मिटने के लिए तैयार रहें । आज से संकल्प लें कि प्रधानमंत्री आवास में एक भी पैसा रिश्वत नहीं लेंगे इसके अलावा सभा को बहराइच के पयागपुर बिधान सभा क्षेत्र के विधायक सुभाष त्रिपाठी, बलरामपुर सदर विधायक पल्टू राम, तरबगंज के पूर्व बिधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, अर्जुन प्रसाद तिवारी, हरीश शुक्ल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिलापंचायत सदस्य भवानीभीख शुक्ल, वैभव सिंह उर्फ मोनू, पूर्व प्रमुख राजाराम मिश्र, राजेश सिंह, पंडित रामजी शुक्ल, रामपाल शुक्ल, राम मूर्ति सिंह राम सभा सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed