{"_id":"56f81ba34f1c1bd154f14e36","slug":"41-km-road-will-be-two-lane","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 किमी सड़क होगी टू लेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 किमी सड़क होगी टू लेन
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज सड़कों पर गड्ढे हैं, न बिजली है न पानी है, यहीं गोंडा की निशानी है। जनकवि अदम गोंडवी की इस पंक्ति की सत्यता ने बदलाव लाना शुरू कर दिया है। खासकर कटरा बाजार क्षेत्र में। इस क्षेत्र में 1.65 अरब रुपये से 14 सड़कों का निर्माण होने जा रहा है। इसमें 1.12 अरब रुपये से दो लेन की सड़क का निर्माण होगा।
यहां तक कि जिला मुख्यालय से कटराबाजार मुख्यालय तक तथा करनैलगंज तहसील मुख्यालय से कौड़िया बाजार तक 41.5 किलोमीटर के मार्ग को दो लेन में निर्माण कराने की कवायद शुरू हो गई है।
इतना ही नहीं गोंडा से उतरौला तक करीब 50 किलोमीटर सड़क का निर्माण भी शुरू हो गया है। यह सड़क भी दो लेन की बनाई जा रही है। सड़कों के इस जाल के बिछने से आम जनता के मन की टीस मिटेगी और क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बेहद खराब थी। बीते विधानसभा चुनाव में उलट फेर भी हुआ था। कारण बीते वर्ष जब सीएम अखिलेश यादव गोंडा में आए थे, तब बैजनाथ दूबे ने उन्हें इन सड़कों का प्रस्ताव दिया था।
लखनऊ से बलरामपुर वाया गोंडा जाने वाले लोगों को 20 किलोमीटर की कम दूरी तय करनी होगी। लखनऊ से बलरामपुर तक जाने के लिए गोंडा होकर ही जाना पड़ता था। लेकिन करनैलगंज से बलरामपुर मार्ग वाया कटरा बाजार आर्यनगर जाने से करीब 20 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी होगी।
लखनऊ से बलरामपुर की दूरी करीब 160 किलोमीटर है, जबकि लखनऊ से बलरामपुर की दूरी कटरा आर्यनगर होते हुए जाने पर यह दूरी 140 किलोमीटर ही रह जाएगी।
अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड गोंडा एसके वर्मा ने कहा कि गोंडा में इस समय कई सड़कों का निर्माण हो रहा है। गोंडा मुख्यालय से उतरौला तक करीब 50 किलोमीटर सड़क को दो लेन का बनाया जा रहा है। लेकिन कटरा बाजार में 14 सड़कों का निर्माण हो रहा है।
फरवरी 2015 को करनैलगंज भंभुआ में पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के प्रस्ताव पर सीएम ने इन सड़कों के निर्माण की घोषणा की थी। अब इन सड़कों के निर्माण के लिए राशि जारी हो चुकी है। 14 सड़कों में क ई सड़कों का निर्माण शुरू भी करा दिया गया है। यह कार्य बरसात से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। करनैलगंज से कटरा आर्यनगर होते हुए बलरामपुर तक जाने पर करीब 20 किलोमीटर का फासला कम होगा।
इनसेट
मार्ग किमी लागत (लाख रुपये में)
-गोंडा से चंदवतपुर तिलका 17.00 4590.72
होते हुए कटरा बाजार मुख्यालय
तक दो लेन की सड़क
-करनैलगंज से कटरा बाजार होते 24.50 6615.77
हुए कौड़िया रेलवे क्रॉसिंग तक दो
लेन की सड़क
-तिलका चंदवतपुर मार्ग पर सीर 6.00 408.00
पुरवा से जनवारपुर श्रीजोत होते
हुए बिरवा तक संपर्क मार्ग
-फरेंदा जरवल मार्ग पर गुरुपुरवा 8.00 2160.00
से मैजापुर बाजार हलधरमऊ
मैजापुर चीनी मिल होते हुए चौरी
कटरा मार्ग तक
-बालपुर बंजरिया मार्ग का शेष भाग 3.00 192.00
से चंदवतपुर घाट तक संपर्क मार्ग
-सेल्हरी मंडप से गुलहरिया जेठासी 7.00 476.00
असरना, भैरमपुर हटही गांव तक संपर्क
मार्ग
नोट : इसी तरह क्षेत्र की आठ अन्य सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। सभी 14 सड़कों के निर्माण के लिए एक अरब 65 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की है।