फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   40 lakh saplings will be planted, campaign from today

रोपे जाएंगे 40 लाख पौधे, आज से शुरू होगा महाभियान

Sat, 03 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
40 lakh saplings will be planted, campaign from today
गोंडा। जिले में 42 लाख पौधे रोपित करने के लिए पौधरोपण महाअभियान रविवार से शुरू होगा। नोडल अधिकारी/प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा करनैलगंज से अभियान की शुरुआत करेंगे। शनिवार को स्कूलों में पौधरोपण हुए। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने वन विभाग की ओर से आयोजित अभियान में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में वन विभाग और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में इस वर्ष 49 लाख 47 हजार 995 पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिसमें 4 जुलाई को 42 लाख पौधे रोपित होंगे। वन विभाग द्वारा 14 लाख 58 हजार 300, पर्यावरण विभाग द्वारा 1 लाख 62 हजार, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 14 लाख 90 हजार 200, राजस्व विभाग द्वारा 01 लाख 71 हजार 400, पंचायतीराज विभाग द्वारा 01 लाख 71 हजार 400, आवास विकास द्वारा 6500, नगर विकास विभाग द्वारा 21 हजार 800, लोक निर्माण विभाग द्वारा 9900, जल शक्ति द्वारा 9900, रेशम विभाग द्वारा 20 हजार 200, कृषि विभाग द्वारा 03 लाख 20 हजार 600, पशुपालन विभाग द्वारा 5600, सहकारिता विभाग द्वारा 9800, उद्योग विभाग द्वारा 7700, ऊर्जा विभाग द्वारा 4400, माध्यमिक विभाग द्वारा 3400, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 3400, प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा 5500, श्रम विभाग द्वारा 3000, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8900, परिवहन विभाग द्वारा 3000, रेलवे द्वारा 18000, उद्यान विभाग द्वारा 01 लाख 87 हजार 900 तथा गृह विभाग द्वारा 6500 पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की स्मृति में पौधरोपण
- जिलाधिकारी ने कोविड संक्रमण के कारण मृतक हुए 257 लोगों की स्मृति में स्मृति वाटिका बनाए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने डीएफओ को निर्देशित किया है कि वे स्मृति वाटिका के लिए भूमि का चिन्हांकन कर लें।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना काल में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों की स्मृति में पौधरोपण कर स्मृति वाटिका का सृजन किया जाएगा। कोरोना काल में मृतक हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ पर्यावरण संरक्षण हो सकेगा। बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, एडीएम राकेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, सीएमओ डॉ. आरएस केसरी, डीएफओ आरके त्रिपाठी, एसडीएम शत्रुघ्न पाठक, डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इनसेट
समाज कल्याण मंत्री ने पौधरोपण कर किया शुभारंभ
नवाबगंज (गोंडा)। प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण जन आंदोलन के तहत प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री नें प्रभागिये वन अधिकारी आरके त्रिपाठी के साथ क्षेत्र के दुल्लापुर प्राथमिक विद्यालय में पंचवटी का पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेंड़ पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं इसके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर पर्याप्त मात्रा में पेंड़ नहीं होगा तो बरसात कम होगी। उन्होंने वृक्ष लगाओ कोरोना भगाओ नारे साथ सभी लोगों को एक एक वृक्ष लगाने के लिए कहा। उन्होंने डीएफओ से सभी ग्रामीणों को एक एक देने को कहा। डीएफओ आरके त्रिपाठी ने बताया कि पूरे जिले 49 लाख 47 हजार पौधरोपण होना है, जिसमें 42 लाख पौधरोपण रविवार तक हो जाना है, बाकि सात लाख पौधों का रोपड़ पूरे माह चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री तथा डीएफओ के द्वारा भूमि पूजन के बाद पंचवटी पौधे का पौधरोपण कर किया गया। इस अवसर पर रेंजर एसके मिश्रा, वन दरोगा अरूण तिवारी, हनुमंत श्रीवास्तव, दुल्लापुर प्रधान धनराज निषाद उर्फ पोकई, जनार्दन तिवारी, एडवोकेट हर्षवर्धन पांडेय, पीआरओ वेद प्रकाश दूवे, पूर्व प्रधान राम कृपाल निषाद, प्रधान मोहम्मद इलियास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed