फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   3566 formers gave 2.20 crore rupees

3566 किसानों को दिए 2.20 करोड़

Sat, 27 Jun 2015 11:19 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त रवि प्रकाश अरोड़ा के निर्देश पर रबी व खरीफ  2014 की फसलों की बोआई करने वाले 3566 किसानों को उनकी फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए 2.20 करोड़ रुपये की राशि बैंकों के माध्यम से उनके खातों में भेज दी गई है। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बीमा कंपनियों की ओर से मिली राशि को तीन दिनों के भीतर लाभार्थी किसानों के खातों में भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


संशोधित राष्ट्रीय बीमा योजना के कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने यह निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मंडल में फसल बीमा कंपनियाें को निर्देश दिए गए हैं कि वे मंडल में अधिक से अधिक किसानों को राष्ट्रीय बीमा योजना से आच्छादित करें।
विज्ञापन


उन्होंने बैंक अधिकारियों को बैक ऋणी किसानों को अनिवार्य रूप से फसल बीमा के प्रीमियम की कटौती उनके खाते से करके संबंधित बीमा कंपनी को प्रीमियम उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही निर्देश दिए कि खरीफ  की फसलों के लिए यह राशि हर स्थिति में 31 जुलाई से पूर्व ही कटौती कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गैर ऋणी किसान स्वेच्छानुसार अपने नजदीकी बैंकों में जाकर अपनी फसल के प्रीमियम की कटौती की राशि बैंक में जमा करा कर अपनी फसल को सुरक्षित कर लें। उन्होंने मंडल में खाद-बीज की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीफ  की फसलों के लिए उर्वरक की समुचित व्यवस्था रखें, जिससे किसी किसान को परेशानी न हो सके।

समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त को बताया गया कि 1555 किसानों को खरीफ  2014 के अंतर्गत फसल बीमा का लाभ मिलना है, जिसमें गोंडा के 89 किसानों को 2.78 लाख, बलरामपुर के 64 किसानों को 6.91 लाख, जनपद बहराइच के 909 किसानों को 72.61 लाख तथा जनपद श्रावस्ती के 493 किसानों को 34.45 लाख रुपये की राशि फसलों की क्षतिपूर्ति हेतु बैंकों के माध्यम से किसानों के खातों में भेजी गई है।

इसी प्रकार 2011 किसानों को रबी 2014-15 में संशोधित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत गोंडा के 718 किसानों को 26.13 लाख, जनपद बलरामपुर के 354 किसानों को 24.11 लाख, जनपद बहराइच के 524 किसानों को 36.42 लाख तथा श्रावस्ती के 412 किसानों को 17.59 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है।


इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन अच्छेलाल, संयुक्त कृषि निदेशक आरसी लाल सहित मंडल के सभी जनपदों के उप निदेशक कृषि सहित बीमा कंपनियों एवं बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed