फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   335 liquor and beer shops sealed

शराब व बीयर की 335 दुकानें सील

Sun, 12 Apr 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
335 liquor and beer shops sealed
गोंडा। लॉकडाउन में शराब तस्करी पकड़ी जाने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। प्रशासन ने जनपद की पांच मॉडल शॉप समेत शराब व बीयर की सभी 330 दुकानों को सील कर दिया है। जिलाधिकारी ने शराब व बीयर की दुकानों में लगाई गई सील तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। जनपद में लॉकडाउन के दौरान पिछले 21 दिन से चोरी से शराब की बिक्री की जा रही थी। इसी बीच तस्करी की 14 लाख रुपये की शराब पकड़ी जाने के बाद सभी दुुकानों को सील किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए देश में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया गया था। इसके दूसरे दिन 23 मार्च को प्रधानमंत्री ने पूरे देश में एकसाथ लॉकडाउन का आदेश कर दिया। जनपद में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने दिनरात मशक्कत की। लॉकडाउन के दौरान शराब के शौकीन लोग इसकी तलाश में घरों से बाहर निकलते रहे। शराब के लाइसेंसी भी चोरी-छिपे शराब की बिक्री करते रहे। इसकी शिकायतें आती रहीं।
विज्ञापन

इसी बीच कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार को एक पिकअप पर 11 पेटी बीयर पकड़ी। इससे पहले शुक्रवार देर रात धानेपुर पुलिस ने तस्करी कर लाई गई 14 लाख रुपये कीमत की 45 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में शराब तस्करी व बिक्री को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने जनपद की पांच मॉडल शॉप के साथ ही सभी 330 दुकानों को सील करने के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर शनिवार रात पांच मॉडल शॉप, अंग्रेजी शराब की 90, देशी शराब की 165 व बीयर की 75 दुकानों को सील कर दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान दुुकानों की सील तोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।
लॉकडाउन में भी चोरी-छिपे अंग्रेजी व देशी शराब व बीयर ही नहीं बल्कि भांग की भी बिक्री की जा रही है। मगर आबकारी विभाग ने अभी तक जनपद की भांग की 26 दुकानों को सील नहीं किया है। इसको लेकर शहर में चर्चा है। लोगों का कहना है कि शराब की दुकानों को तो सील कर दिया गया। शराब के शौकीनों को अब शराब नहीं मिलेगी तो वह भांग की तलाश करेंगे।
जिला आबकारी अधिकारी उमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन में जनपद में अंग्रेजी व देशी शराब और बीयर की दुकानों से चोरी-छिपे शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर सभी 325 दुकानों को लॉकडाउन तक सील कर दिया गया है। सील तोड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि लॉकडाउन में जनपद में चोरी-छिपे अंग्रेजी व देशी शराब और बीयर की बिक्री की कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। इसी वजह से सभी 325 दुकानों को सील करा दिया गया है। लॉकडाउन तक सभी दुकानें सील रहेंगी और सील तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed