{"_id":"5b2697f84f1c1bf86e8b86ac","slug":"31529255928-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनैलगंज में सरयू पुल का एप्रोच धंसा, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनैलगंज में सरयू पुल का एप्रोच धंसा, आवागमन बाधित
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा, यूपी ऑल
सरयू पुल का एप्रोच धंसा, आवागमन ठप
गोंडा। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर करनैलगंज से 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित सरयू नदी पर बने पुल का एप्रोच अचानक रविवार सुबह अचानक धंस गया। एप्रोच धंसने से जहां एक तरफ बड़ा हादसा होते-होते बचा। वहीं आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर करनैलगंज से जरवल रोड के बीच में सरयू पुल पर बना पुल का एप्रोच अचानक धंस जाने पुल पर आवागमन बाधित हो गया। आननफानन एप्रोच को सही करने का काम तेज कर दिया गया। मगर देर शाम तक यातायात बहाल नहीं हो सका।
दोनों तरफ से वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। वाहनों को डायवर्जन करके करनैलगंज, परसपुर वाया भौरीगंज होते हुए लखनऊ रोड पर निकाला गया। रूट डायवर्जन से लोगों को करीब 40 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर आना जाना पड़ा।
विज्ञापन
सूचना मिलने के तत्काल बाद एसडीएम माया शंकर यादव व प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर आवागमन बंद करा दिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके एप्रोच दुरुस्त कराने के लिए टीम लगाने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रमोद विद्यार्थी ने बताया की पुल की रिपेरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है, पुल के अगले हिस्से का धंसे हुए भाग का मलबा हटाकर उसे सही किया जा रहा है, देर रात तक यातायात बहाल हो जाने की संभावना है।
एसडीएम मायाशंकर यादव ने बताया कि पीडब्लूडी के कर्मचारी धंसे एप्रोच पर सीमेंटेड ढलाई कर रहें हैं। कहा कि सोमवार सुबह से यातायात बहाल हो जाने की संभावना है।
पहले ही अमर उजाला ने था चेताया
-25 मई को अमर उजाला ने सरयू पुल के जर्जर होने व पुल के जॉइंट में दरार बढ़ने की खबर प्रकाशित करके पीडब्लूडी के अधिकारियों को चेताया भी था। मगर अधिकारी खबर छपने के बाद भी अनजान बन रहे और रविवार को विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा।