{"_id":"5a637cce4f1c1ba4268b57dd","slug":"31516469454-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना घटतौली पर कड़ी कार्रवाई करें अधिकारी: संयुक्त गन्ना आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना घटतौली पर कड़ी कार्रवाई करें अधिकारी: संयुक्त गन्ना आयुक्त
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ना घटतौली पर कड़ी कार्रवाई करें अधिकारी
गोंडा। चीनी मिलों की ओर से गन्ना घटतौली पर विभाग के अधिकारी कड़ी कार्रवाई करें। समय से गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाए। कम गन्ना मूल्य भुगतान करने वाले चीनी मिल अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराएं। गन्ना विकास समितियों से अवैध कब्जे हटाये जाएं।
यह चेतावनी व निर्देश संयुक्त गन्ना आयुक्त बीबी सिंह ने शनिवार को मनकापुर सभागार में गोंडा व बलरामपुर गन्ना विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों व चीनी मिल प्रबंधकों को दिये। संयुक्त गन्ना आयुक्त बीबी सिंह ने दोनों जिले में गन्ना विभाग विकास कार्य व गन्ना खरीद की समीक्षा की।
उन्होंने दोनो गोंडा के डीसीओ पीएन सिंह व बलरामपुर के डीसीओ एसपाल सिंह को निर्देश दिया कि गन्ना घटतौली के मामले में कड़ी कार्रवाई करें। गन्ना किसानों को पर्ची पर गन्ना तुलवाने में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
कोई भी तौल लिपिक अपने घर के आसपास व एक क्रय केंद्र पर दो बार तैनात न होने पाए। तौल लिपिकों की लाटरी सिस्टम से तैनाती कराएं मनमानी करने वाले तौल लिपिक पर एफआईआर दर्ज कराएं।
गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की गोंडा के बजाज कुन्दरखी व बलरामपुर के बजाज इटईमैदा चीनी मिल की भुगतान की प्रगति ठीक न होने पर दोनो चीनी मिल प्रबन्धकों को फटकार लगाई।
बैठक में मनकापुर चीनी मिल के जीएम उमेश सिंह विसेन,मुख्य प्रबन्ध प्रवीण सिंह,मैजापुर चीनी मिल के जीएम पीके चतुर्वेदी, कुंदरखी चीनी मिल के जीएम योगेन्द्र सिंह के अलावा अन्य मिलों के अधिकारी मौजूद थे।