{"_id":"5997214d4f1c1b2a5f8b4991","slug":"31503076685-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम सपा ने देखी बाढ़ की हकीकत, योगी सरकार पर जड़े आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम सपा ने देखी बाढ़ की हकीकत, योगी सरकार पर जड़े आरोप
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेताओं ने देखी बाढ़ की हकीकत
नवाबगंज। पूर्व सीएम व सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा गठित टीम ने शुक्रवार को नवाबगंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह की अगुवाई में बाढ़ राहत केन्द्र पटपरगंज पहुंचा। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे तथा एमएलसी रणविजय सिंह पटपरगंज चौकी से नाव के सहारे जैतपुर के बाढ़ प्रभावित लोगों से उनका हाल लेने गये। करीब एक घंटे बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच रहने के बाद पटपरगंज चौकी पर बताया कि लोग बाढ़ से परेशान हैं पर अभी तक इन लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। सपा के समय में बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, दवा, पानी व आवागमन के लिए हर प्रकार की सहायता बराबर मिल जाती थी पर इस बार अभी तक बाढ़ प्रभावितों के बीच योगी सरकार ने कुछ नहीं किया है।