{"_id":"694c25b592e397b71b0b97da","slug":"3147-lakhs-were-cheated-from-a-woman-on-the-pretext-of-getting-profit-in-share-market-gonda-news-c-100-1-slko1028-149316-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शेयर मार्केट में लाभ दिलाने का झांसा देकर महिला से 31.47 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शेयर मार्केट में लाभ दिलाने का झांसा देकर महिला से 31.47 लाख ठगे
Wed, 24 Dec 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी ज्योति यादव ने 31.47 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। ज्योति ने बताया कि आरोपी ने शेयर मार्केट में रुपये लगवाने के नाम पर कई बार में रुपये ले लिए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
सुल्तानपुर के बैतीकला कोइरीपुर की मूल निवासी ज्योति ने बताया कि वह पहले एक शेयर मार्केट में रुपये निवेश कर रही थीं। दो जुलाई 2024 को उनके मोबाइल पर एक मेसेज आया। बताया गया कि एप के माध्यम से कंपनी में रुपये निवेश करने पर ज्यादा लाभ मिलेगा। उसे विश्वास नहीं हुआ तो उसके पास सेबी पंजीकृत एक खाता नंबर भेजा गया।
बताया गया कि कंपनी काफी समय से काम कर रही है। इस पर उसने तीन जुलाई को 10 हजार रुपये का निवेश किया। इसके बाद पांच जुलाई को 50 हजार रुपये, आठ जुलाई को दो लाख 30 हजार, 10 जुलाई को दो लाख 25 हजार, 15 जुलाई को चार लाख 29 हजार रुपये का भुगतान विभिन्न बैंक खातों में किया गया। ज्योति ने बताया कि बीच-बीच में लाभ के तौर पर 20-25 हजार रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद उनको बताया गया कि जो स्टॉक उनके नाम पर खरीदा गया है वह ज्यादा अलाॅट हो गया है। इसलिए 20 लाख 38 हजार रुपये और देने होंगे। उसने रुपये न होने की बात कही तो बताया गया कि उक्त रुपये नहीं भेजने पर अकाउंट फ्रीज कर दिया जाएगा। इसके बाद उसने पांच अगस्त 2024 को उधार लेकर दो बार में 20 लाख 38 हजार रुपये खाते में भेज दिया।
ज्योति का कहना है कि जब उसने रुपये निकालने का प्रयास किया तो बताया गया कि पहले 20 प्रतिशत यानि 12 लाख रुपये जमा करने पड़ेंगे। जब उन्होंने असमर्थता जताई तो रुपये निकालने के बाद पेमेंट करने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। थाना साइबर क्राइम के प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज करके तफ्तीश की जा रही है।