फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   31 pesticide shops raided

Gonda News: कीटनाशक की 31 दुकानों पर छापा

Wed, 28 Jun 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
31 pesticide shops raided
गोंडा। डीएम नेहा शर्मा ने शासन के निर्देश पर जिले की 31 कीटनाशक दुकानों की जांच कराई। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने जांच के साथ ही 18 नमूने लिए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं, तीन दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक प्रेम ठाकुर ने बुधवार को सदर व करनैलगंज तथा जिला कृषि रक्षा अधिकारी जेपी यादव ने तरबगंज व मनकापुर में 31 दुकानों की जांच कर 18 नमूने लिए। तीन दुकानदारों के अभिलेख सही न पाए जाने एवं दुकान बंद करा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसमें मौर्य बीज भंडार बेलसर, हरिराम मौर्य बीज भंडार तरबगंज तथा अमित ट्रेडर्स बालपुर बाजार शामिल हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिवशंकर चौधरी ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि अधिक मूल्य न लिया जाए। चेतावनी दी कि यदि किसी भी दुकान पर अधिक मूल्य पर कीटनाशक बेचा गया अथवा अमानक कीटनाशकों की बिक्री किया तो विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed