{"_id":"f2a492cd6555dbb02717ba57c56c3dde","slug":"30-engineer-will-be-revert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 अभियंता होंगे रिवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 अभियंता होंगे रिवर्ट
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीपाटन मंडल में पावर कॉपोरेशन में प्रभारी अवर अभियंता बने टीजी टू (टेक्नीशियन ग्रेड टू) जल्द ही फिर से अपने मूल पद पर रिवर्ट हो जाएंगे। इनकी जगह कॉर्पोरेशन स्तर से उन अभियंताओं को बिजलीघर की कमान सौंपी जाएगी। जिनका हाल ही में विद्युत सेवा आयोग में चयन हुआ है।
देवीपाटन मंडल में 27 बिजलीघर ऐसे हैं, जहां बिजलीघर का सारा काम प्रभारी अवर अभियंता बने टीजीटू ग्रेड के कर्मियों से लिया जा रहा है। जिसके लिए मंडल से 30 नए जेई की मांग कॉर्पोरेशन से की गई है।
देवीपाटन मंडल अंतर्गत आने वाले चार जिलों गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती में मौजूदा वक्त 60 बिजलीघर चालू हालत में है। जिन्हें चलाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के पास फुल फ्लेश चार्ज वाले बीटेक परीक्षा पास अवर अभियंताओं ही नहीं है।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए है क्योंकि कॉर्पोरेशन स्तर से काफी समय से अवर अभियंताओं की कोई भर्ती ही नहीं की गई। जिससे मजबूरी में पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन को मंडल के 27 बिजलीघरों के संचालन का काम टीजी टू ग्रेड के उन बिजलीकर्मियों से लेना पड़ रहा है, जो पहले लाइनमैन हुआ करते थे।
लेकिन हाल में पावर कॉर्पोरेशन के फुल फ्लेश चार्ज वाले बीटेक पास अवर अभियंताओं की भर्ती का रास्ता खोल दिए जाने से मंडल से 30 नए जेई की डिमांड कॉर्पोरेशन को भेजी गई है।
मुख्य अभियंता देवीपाटन मंडल हर्ष मुंशी का कहना है कि कॉर्पोरेशन स्तर से सूबे में 640 नए अवर अभियंताओं की भर्ती की जा रही है। जिसकी प्रक्रिया अगले एक-दो दिनों में पूरी हो जाएगी। मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी का कहना है कि अगस्त महीने के अंत तक 30 नए जेई जैसे ही उन्हें मिलते हैं, प्रभारी अवर अभियंता बने सारे टीजीटू ग्रेड के कर्मियों को उनके मूल पद पर रिवर्ट कर दिया जाएगा।