फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2920 villages of Devipatan zone will be electrified

Gonda News: देवीपाटन जोन के 2920 मजरों में होगा विद्युतीकरण

Sun, 31 Dec 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 31 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
2920 villages of Devipatan zone will be electrified
गोंडा। आजादी के बाद अब नए साल में देवीपाटन जोन के 2920 मजरे विद्युतीकरण से रोशन किए जाएंगे। करीब 150 करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में 1896 मजरों के विद्युतीकरण के लिए 88 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। दूसरे चरण में 1024 व जनप्रतिनिधियों से मिलने वाले प्रस्ताव वाले मजरों का विद्युतीकरण होगा।
सौभाग्य योजना-तीन के तहत 2,920 मजरों को चिह्नित किया गया है। इस योजना के तहत हर घर तक बिजली पहुंचाई जानी है।
अप्रैल 2023 में 1896 और जुलाई में 1024 मजरों को चिह्नित कर विद्युतीकरण कराने का निर्णय लिया गया। इन मजरों व गांवों में आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंचाई जा सकी है। इसके लिए पावर कार्पोरेशन स्तर से पहल की गई।
विज्ञापन

नए साल-2024 में इन घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए पहले चरण में 1896 मजरों के लिए 88 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। दूसरे चरण में 1024 मजरों के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 150 करोड़ रुपये लागत का आंकलन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों से मिलने वाले प्रस्ताव को शामिल किया जाएगा। करीब एक हजार मजरों व घरों के लिए जनप्रतिनिधियों ने प्रस्ताव दिया है।
जिसके सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। आगामी जनवरी के तीसरे सप्ताह में सभी प्रस्तावों की सत्यापन पूरा के बाद दूसरे चरण में सभी मजरों व गांवों का विद्युतीकरण कराया जाएगा।
गोंडा के सबसे अधिक मजरे अंधेरे में
सौभाग्य योजना-तीन के तहत सबसे ज्यादा गोंडा को फायदा होगा। गोंडा के 2005 मजरे विद्युतीकरण से वंचित हैं। पहले चरण में 1014 और दूसरे चरण में 991 का विद्युतीकरण होगा।। बलरामपुर के 344 मजरे का विद्युतीकरण कराया जाएगा। श्रावस्ती के 322 और बहराइच के 249 मजरों का विद्युतीकरण होगा।
50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी सौगात
चयनित मजरों व गांवों में विद्युतीकरण के लिए लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। विद्युतीकरण से करीब 50 हजार नए उपभोक्ता बनेंगे। वहीं बिजली मिलने के बाद से मजरों व गांवों में रौनक आएगी। डिजिटल दुनिया में परिवारों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
ओटीएस के चलते रविवार को भी खुला रहा काउंटर
9 नवंबर से 31 दिसंबर तक दो लाख उपभोक्ताओं ने 125 करोड़ रुपये जमा किए। करीब 50 करोड़ रुपये सरचार्ज के तौर पर माफ किया गया। रविवार को आखिरी दिन होने के चलते रात 12:00 बजे तक काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए थे।

नए साल में छूटे मजरों को मिलेगी सौगात
मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल के अनुसार, मौजूदा उपभोक्ताओं को गर्मी के दिनों में बिजली के चलते परेशानी न हो, इसके लिए साल के अंत तक सभी प्रस्तावित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब तक विद्युतीकरण से छूटे 2920 मजरों को विद्युतीकरण की सौगात मिलेगी। इसके लिए भी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed