फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   27 new cases of dengue in karnailganj

करनैलगंज में डेंगू के 27 नए रोगी मिले

Tue, 18 Oct 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 18 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
27 new cases of dengue in karnailganj
Dengue
क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू के 27 नये रोगी मिलने से लोगों में दहशत है। वहीं दो मरीजों में चिकनगुनिया की भी पुष्टि हुई है। अधिकांश मरीजों का इलाज निजी या लखनऊ के अस्पतालों में चल रहा है। 
विज्ञापन


 करनैलगंज इलाके में डेंगू का कहर जारी है। वहीं पिछले वर्ष केवल नगर क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप था तो इस वर्ष ग्रामीण इलाके के लोग भी तेजी से डेंगू से पीड़ित हो रहे हैं। नगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अमर सिंह चार दिनों से डेंगू से बीमार चल रहे हैं, जिसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं कोतवाली में तैनात आरक्षी रुपेंद्र प्रताप सिंह राणा कई दिनों से डेंगू से पीड़ित  हैं। नगर के चौक घंटाघर पर मेडिकल स्टोर संचालक राजीव कुमार उर्फ राजू पुरुवार का इलाज लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा भोलू सिंह निवासी ग्राम गनवलिया, नगर के सकरौरा चौराहा निवासी राजू, ग्राम बसेहिया निवासी रामू, नगर के एक होटल पर काम करने वाले बजरंगी, नई बाजार निवासी इप्तिखार अहमद एवं नजबुन्निशां, सदर बाजार निवासी अच्छन व उनका पुत्र रिजवान, गाड़ी बाजार निवासी संतोष कुमार, सकरौरा नगर निवासी अनीस, सदर बाजार निवासी सूफियाबानों पत्नी नफीस, अमन पुत्र सगीर, उवैद अहमद, आलम भी डेंगू से पीड़ित हैँ। इसके अलावा इस मोहल्ले में लगभग हर घर में लोग बुखार से पीड़ित हैं।

मोहल्ला बमपुलुस के मौर्य नगर चौराहा निवासी जया सिंह पुत्री सुनील सिंह गौतम सभासद, शब्बू, एवं रामकुमार का पुत्र सोनू, बमपुलुस निवासी अल्ताफ, पुरानी सब्जी मंडी निवासी नौशाद, नई बस्ती निवासी अफतार अहमद, कसगरान निवासी पप्पू डेंगू से पीड़ित हैं जिनका इलाज लखनऊ व नगर के निजी अस्पतालों में चल रहा है।


तीन दिन पूर्व मोहल्ले के सभासद सुनील सिंह की भतीजी मीना सिंह (24) की मौत हो चुकी है। ग्राम गनवलिया में अरुण कुमार सिंह एवं मोहल्ला बालूगंज निवासी मंजू चिकनगुनिया से पीड़ित हैं, जिसका इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है। इसके पूर्व करनैलगंज क्षेत्र में करीब तीन दर्जन लोग डेंगू की चपेट में हैं, जिनका अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed