फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   27 lakh voters will elect the village government, booths will be built for 900 voters.

Gonda News: 27 लाख वोटर चुनेंगे गांव की सरकार, 900 मतदाताओं पर बनेंगे बूथ

Tue, 07 Apr 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 07 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
27 lakh voters will elect the village government, booths will be built for 900 voters.
गोंडा। जिले में जहां पंचायत चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, जिला निर्वाचन कार्यालय ने समय से मतदाता सूची प्रकाशित करने के लिए बूथों के निर्धारण की प्रक्रिया तेज कर दी है। फाइनल मतदाता सूची में लगभग 27 लाख वोटर शामिल किए गए हैं। अधिकतम 900 मतदाताओं पर बूथों का निर्धारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित समयसीमा में वोटरलिस्ट की जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 15 अप्रैल को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके लिए जहां मतदाताओं और वार्डों की मैपिंग की जा चुकी है। वहीं, बूथों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में अनंतिम मतदाता सूची में 27.50 लाख मतदाताओं पर जहां 1550 मतदान केंद्रों पर 4308 बूथ निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन

फाइनल मतदाता सूची से लगभग 50 हजार फर्जी वोटर हटाए गए हैं। ऐसे में अब इन मतदाताओं के आधार पर फिर से बूथों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। 900 से अधिक मतदाता होने पर दो बूथ बनाए जाएंगे। इसके चलते बूथों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि निर्धारित समयसीमा में सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।



समय से कराया जाय पंचायत चुनाव

प्रधान संघ जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी का कहना है कि फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद ही सूची की खामियां पता चल सकेगी। कहा कि समय से चुनाव कराया जाय ताकि गांवों में विकास कार्य पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed