फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   264 crore outstanding on the two divisions of power corporation

पावर कॉर्पोरेशन के दो डिवीजनों पर 264 करोड़ बकाया

Wed, 24 Feb 2016 10:57 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
गोंडा शहर के चार बिजलीघरों से बिजली पा रहे उपभोक्ता जहां एकमुश्त कॉर्पोरेशन का 80 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं तो वहीं बकाएदारी में ग्रामीण क्षेत्र के बिजलीघरों में मनकापुर और धानेपुर के उपभोक्ता भी कॉर्पोरेशन का 14-14 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं। जिसकी वसूली कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के लिए एक बड़ा सिरदर्द बनी हुई है। पेश है रिपोर्ट-
विज्ञापन


बिजली बढ़ने से बढ़ा राजस्व
इधर तीन साल से जिले में बिजली आपूर्ति का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। पहले गोंडा जिले को सिस्टम कंट्रोल से कुल 32 एमईवी (मिलिनय इलेक्ट्रान वोल्ट) बिजली मिला करती थी। लेकिन इधर तीन साल में बिजली आपूर्ति के इस ग्राफ में हर साल 6 से 7 एमईवी का इजाफा होने से आपूर्ति 45-50 एमईवी होने लगी है। जिसमें से हर महीने करीब 12-15 एमईवी बिजली लाइनलास में बर्बाद चली जाती है।
विज्ञापन


9 हजार उपभोक्ता 13 करोड़ बकाया
जिले में धानेपुर एक ऐसा बिजलीघर है, जहां बकाए की रकम यहां के उपभोक्ताओं से भी ज्यादा है। धानेपुर बिजलीघर में घरेलू बत्ती पंखा से लेकर कामर्शियल और ट्यूबवेल कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं की कुल संख्या 9021 है। जबकि बिजलीघर की बकाएदारी 13 करोड़ रुपये से भी ऊपर है। वहीं इसके बाद इटियाथोक बिजलीघर में 9905 उपभोक्ता हैं, जबकि यहां की बकाएदारी 13.72 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही खरगूपुर में 10 हजार उपभोक्ताओं की बकाएदारी 10.67 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सबडिवीजनवार पावर कॉर्पोरेशन के बकाए की स्थिति-
सबडिवीजन    बिजलीघर    कुल उपभोक्ता        बकाए की रकम
गोंडा टाउन    04        29 हजार        80 करोड़ रुपये    
गोंडा रूरल    05        35 हजार        65 करोड़ रुपये
करनैलगंज    07        28 हजार        44 करोड़ रुपये
मनकापुर    03        33 हजार        30  करोड़ रुपये
तरबगंज        05        18 हजार        20 करोड़ रुपये
कुल योग    24        1.43 लाख        264 करोड़ रुपये

सुभागपुर की सबसे कम है बकाएदारी
साल भर पहले चालू हुआ नवसृजित बिजलीघर सुभागपुर ही एक ऐसा बिजलीघर जिले में है, जिसकी बकाएदारी बाकी 23 बिजलीघरों में सबसे कम है। सुभागपुर बिजलीघर में बिजली के कुल उपभोक्ता 1264 है, जिनकी बकाएदारी 1.20 करोड़ के करीब है।

महीने दर महीने बढ़ रही रकम
पहले जिले में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 1 लाख से भी कम थी, इसलिए हर महीने होने वाली वसूली का लक्ष्य भी 3 से 4 करोड़ रुपये तक सीमित रहता था। लेकिन मौजूदा समय उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर डेढ़ लाख के करीब हो गई है। जिससे जिले से हर महीने होने वसूली का टारगेट भी बढ़कर 9 से 10 करोड़ रुपये हो गया है। इस लिहाज से लक्ष्य पूरा न हो पाने पर बकाएदारी की रकम भी महीने दर महीने बढ़ती जा रही है।


बकाए की रकम वसूली के लिए कॉर्पोरेशन स्तर से लगातार अभियान चलाकर वसूली की जा रही है। हाल में ओटीएस स्कीम भी ग्रामीण इलाकों के लिए लागू हुई है। जिसकी वसूली के लिए हरेक बिजलीघर के अवर अभियंता को लक्ष्य आवंटित किया गया है। हर किसी को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली के भी निर्देश दिए गए हैं। जो अभियंता इस काम में पीछे रहेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। -हर्ष मुंशी, मुख्य अभियंता देवीपाटन क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed