फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   260 couples married each other, marriage rituals completed by law

गोंडा: एक दूजे के हुए 260 जोड़े, विधि-विधान से संपन्न हुई शादी की रस्में

Fri, 10 Feb 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
260 couples married each other, marriage rituals completed by law
बलरामपुर के गैसड़ी ब्लॉक में बैठे सामूहिक विवाह के जोड़े।
उतरौला/गैसड़ी (बलरामपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को उतरौला व गैसड़ी ब्लॉक में 260 जोड़ों की सामूहिक शादी कराई गई। जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य लोगों ने वर-वधू को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। उतरौला ब्लाॅक के प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह में धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार 115 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें उतरौला ब्लॉक से 20, श्रीदत्तगंज से 19, रेहरा बाजार से 45, गैड़ास बुुजुर्ग से 7, बलरामपुर ब्लाॅक से 22 और उतरौला व बलरामपुर नगर क्षेत्र से एक-एक जोड़े शामिल हुए।
विज्ञापन

मुस्लिम जोड़ों का इस्लामी रीति रिवाज के बीच मौलाना ने निकाह कराया तो हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं। बैंडबाजे की धुनों के बीच जोड़ों को मंडप तक लाया गया। नव दंपतियों को बर्तन, जेवर, कपड़ा, मोबाइल व डिनर सेट के साथ शासन की ओर से घोषित आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया। क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा, गैड़ास बुुजुर्ग के ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख उतरौला के प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूप चंद्र गुप्ता, देवानंद गुप्ता, जेई राम सनेह भारती आदि ने वर-वधू को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार गैसड़ी ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह में 145 जोड़ों की शादी धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराई गई। इसमें गैसड़ी ब्लॉक के 41, पचपेड़वा ब्लाॅक के 38, तुलसीपुर ब्लॉक के 44, हरैया सतघरवा ब्लॉक के 18 और तुलसीपुर व पचपेड़वा नगर क्षेत्र के चार जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। खंड विकास अधिकारी अवनींद्र कुमार पांडेय, राजीव मोहन, अशोक कुमार दूबे, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद मुस्तकीम व चंद्रशेखर शर्मा ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed