फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   25 villages stalled power

25 गांवों की बिजली ठप

Sat, 27 Jun 2015 11:52 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेहरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 25 गांवों में आठ दिनों से बिजली गुल है। उपकेंद्र से तकनीकी खराबी के चलते ये समस्या उत्पन्न हुई है। लोगों ने एक्सईएन पावर कॉरपोरेशन से तत्काल समस्या निराकरण कराने की मांग की है। शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रेहरा उपकेंद्र के विद्युत उपभोक्ता विजय गुप्ता, सुभाष यादव, सरवर, वकील, इदरीश आदि ने एक्सईएन पावर कॉरपोरेशन को भेेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि आठ दिन से क्षेत्र के 25 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। सबसे बड़ी समस्या सादुल्लाहनगर बाजार के लोगों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


बाजार की सभी दुकानें शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती हैं। बिजली नहीं आने से कारोबारियों के तमाम काम पेंडिंग पड़े हैं। क्षेत्रवासियों ने एक्सईएन कॉरपोरेशन को शिकायती पत्र भेजकर आठ दिन से ठप विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र समस्या निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय जेई इंदुशेखर ने बताया कि तकनीकी खराबी दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। जेई ने शीघ्र ही शेड्यूल के अनुरूप आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed