फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   22 centers in 3338 left Accountant recruitment exam

22 केंद्रों पर 3338 ने छोड़ी लेखपाल भर्ती परीक्षा

Sun, 13 Sep 2015 11:30 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
शहर के 22 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को 31 मजिस्ट्रेटों की निगेहबानी में लेखपाल भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 17528 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। मजिस्ट्रेटों के अलावा केंद्र वार दो-दो पर्यवेक्षक भी परीक्षा के दौरान निगरानी करते रहे। दोनों पालियों में करीब 3338 अभ्यर्थियों ने लेखपाल भर्ती परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन


लेखपाल भर्ती परीक्षा रविवार को शहर के 22 केंद्रों पर हुई। 20866 परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दिलाने के लिए दो जोनल, सात सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट तथा दो-दो पर्यवेक्षक भी लगाए गए थे। सुबह से ही पहुंचे परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश दिया गया। परीक्षा कक्ष में घुसने के पूर्व पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में फिर तलाशी ली गई।
विज्ञापन


परीक्षा का समय सुबह साढ़े दस बजे था, लेकिन परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के सामने सुबह से ही जुट गए। शहर के रोजवुड इंटर कॉॅलेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिह इंटर कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, रघुकुल विद्यापीठ, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर करीब 17528 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी वहीं लगभग 3338 ने एग्जाम छोड़ दिया। अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में लेखपाल भर्ती की परीक्षा संपन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर रहा परीक्षा केंद्रों के सामने रहा जमावड़ा
गोंडा। सुबह सात बजे से पांच बजे तक परीक्षा केंद्रों के सामने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों का जमावड़ा रहा। अभ्यर्थियों व गेट पर तैनात कर्मियों में प्रवेश समय को लेकर नोक झोंक भी हुई। परीक्षार्थियों का कहना था कि परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले ही केंद्र के पास खड़ा करना नाइंसाफी है। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के शिक्षक व कर्मचारी उन्हें इंतजार करने की सलाह देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed