{"_id":"5b5763114f1c1b07788b5c4f","slug":"21532453649-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने पुलिस कर्मी पर किया हमला, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग ने पुलिस कर्मी पर किया हमला, वर्दी फाड़ी
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दबंग ने पुलिस कर्मी पर किया हमला, वर्दी फाड़ी
गोंडा। नगर पंचायत के बस स्टाप पर सोमवार देर शाम उत्पात मचा रहे एक दबंग युवक को पुलिसकर्मी द्वारा रोके जाने पर दबंग ने उलटा पुलिस कर्मी पर ही हमला बोल दिया और उसकी वर्दी फाड़ डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया गया है।
घटना स्थानीय नगर पंचायत के बस स्टाप का है। यहां सोमवार देर शाम ग्राम सेवरहा निवासी सूर्य प्रकाश शुक्ल हंगामा कर ठेला लगाने वाले दुकानदारों को दौड़ाकर पीट रहा था।
इसकी सूचना आरक्षी रोहित कुमार गिरि को मिली तो वह वहां पहुंचकर हंगामा कर रहे उक्त युवक को समझाने का प्रयास किया। इस पर युवक सूर्य प्रकाश शुक्ल ने आरक्षी पर ही हमलाकर उसकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
इस बीच आरक्षी निकट के ही एक कमरे में घुसकर डायल-100 को मामले की सूचना दी। वहां भी पहुंचकर हमलावर युवक जान-माल की धमकी देता रहा। सूचना के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी।
हमले के शिकार आरक्षी रोहित कुमार गिरि की तहरीर पर आरोपी युवक सूर्य प्रकाश शुक्ल के विरुद्ध स्थानीय थाने में क्रिमिनल लॉ एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज की गया है।
प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह ने बताया कि आरक्षी के साथ बदसलूकी, हमला, धमकी आदि मामले के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल रवाना किया गया है।