फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   लोअर पीसीएस में लहराया सफलता का परचम55

लोअर पीसीएस में लहराया सफलता का परचम55

Sat, 14 Apr 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
लोअर पीसीएस में लहराया सफलता का परचम55
लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा में लहराया परचम
विज्ञापन


गोंडा। लोअर पीसीएस के परिणाम में जिले के एक मेधावी व बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत एक शिक्षक व एक शिक्षिका ने सफलता अर्जित कर अपनी मेधा का परचम लहराया है।

जिले के लोढ़ियाघाटा ग्राम पंचायत के मजरे चेतपुर के रहने वाले विजय सिंह ने लोअर पीसीएस की परीक्षा में सफलता अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया है। विजय सिंह का चयन सहायक विकास अधिकारी के पद पर हुआ है।
विज्ञापन


विजय सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कामर्स में परास्नातक हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक हरिबक्श सिंह व शिक्षिका इशिता शुक्ला ने भी लोअर पीसीएस परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इशिता का चयन सहकारिता निरीक्षक के पद पर हुआ है। इशिता शुक्ला मूलरूप से रायबरेली की रहने वाली हैं। इशिता वर्तमान में पंडरीकृपाल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सुभागपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। इशिता के पति आशुतोष शुक्ला भी अध्यापक हैं और जिले के परसपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नीरपुर ख्याला में तैनात हैं।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों व अपने पति आशुतोष शुक्ला के मार्गदर्शन को दिया है। इसी तरह से शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक में कार्यरत शिक्षक हरिबक्श सिंह भी लोअर पीसीएस में चयनित हुए हैं।


उनका चयन मनोरंजन कर अधिकारी के पद पर हुआ है। हरिबक्श सिंह सुल्तानपुर जनपद के मूल निवासी हैं और वर्तमान में वह सहायक अध्यापक के पद पर प्राथमिक विद्यालय तीतगांव करुआपारा में तैनात हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रचार मंत्री वीरेंद्र त्रिपाठी व ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed