{"_id":"59b6afa74f1c1bf17f8b5f52","slug":"21505144743-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार कर्जदार किसान कल प्रशासन के होंगे मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार कर्जदार किसान कल प्रशासन के होंगे मेहमान
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नदाताओं का कुछ बोझ कम हो जाएगा कल
पांच हजार किसानों को मिलेगा कर्जमाफी प्रमाण पत्र
जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। जिले के पांच हजार चिह्न्ति कर्जदार किसान बुधवार को जिला प्रशासन के मेहमान होंगे। शासन के निर्देश पर कर्जदार किसानों को आवभगत के साथ उन्हें कर्जमाफी का प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। इसके लिए नगर के रायल पैराडाइज हाल में सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहां जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र वितरण करेंगे। कृषि विभाग की ओर से दूर दराज के किसानों को बस से लाने का इंतजाम किया गया है।
जिले में फसली ऋण लेने वाले कुल 1.30 लाख किसानों का कर्जमाफ किया जाना है। प्रथम चरण में 36 हजार 770 किसानों का कर्जमाफी प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने कर्जमाफी का प्रमाण पत्र कार्यक्रम में समारोह पूर्वक वितरण करने का फरमान जारी किया है। सरकार कर्जमाफी योजना को समारोह पूर्वक कार्यक्रम में करके उसे कैश कराएगी। इसके लिए जिले के प्रभारी मंत्री को जिम्मेदारी दी गई है। जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी कर्जमाफी कार्यक्रम में सरकार की ओर से शुरू की गई कर्जमाफी योजनाओं के अलावा अन्य योजनाओं का प्रचार प्रसार भी करेंगे। वहीं कृषि विभाग ने सभी ब्लाक के बीटीएम को किसानों को उनके गांव से नि:शुल्क लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम में केवल उन्हीं किसानों को प्रवेश मिलेगा जिन्हें विभाग की ओर से आमंत्रणपत्र दिया गया है। इन पांच हजार किसानों के अलावा जो किसान बचेंगे उन्हें तहसील स्तर व बैंक स्तर पर कार्यक्रम बनाकर कर्जमाफी का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
इनसेट
कार्यक्रम को लेकर विभाग ने कसी कमर
गोंडा। जिले के पांच हजार किसानों को 13 सितम्बर को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र वितरण करने के कार्यक्रम को लेकर कृषि विभाग ने कमर कस ली है। कृषि विभाग की ओर से विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विभाग के अधिकारी कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से पसीना बहा रहे हैं। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में पूरा अमला कार्यक्रम की तैयारी में जुटा रहा। जिला कृ षि अधिकारी विनय सिंह पूरा दिन कर्मचारियों से किसानों के कर्जमाफी का प्रमाण पत्र बनवाने के अलावा कार्यक्रम तैयार कराते रहे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने कोई चूक न रह जाए इसके लिए कर्मचारियों को हर विन्दु पर दिशा निर्देश देते रहे। सोमवार को तैयारी में प्रधान लिपिक एसएन शर्मा,बृजेश कुमार,अनिल सिंह,बृजेश श्रीवास्तव,व अन्य एटीएम व बीटीएम कर्मी लगे रहे।
विज्ञापन
इनसेट
कर्जमाफी वाले किसानों को लाने के लिए लगी बसें
ब्लाक का नाम बसों की संख्या
छपिया - 02
बभनजोत- 02
मनकापुर- 01
मुजेहना - 01
तरबगंज- 02
नवाबगंज- 02
करनैलगंज - 02
परसपुर - 01
कटरा/रूपईडीह- 01
कुल - 14
इनसेट
प्रथम चरण में - 36,770 किसानों की होगी कर्जमाफी ।
प्रथम चरण में - 2.29 करोड़ रुपये की होगी कर्जमाफी ।
वर्जन
कर्जमाफी के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारी पूरी है। बुधवार को केवल चिन्ह्ति पांच हजार किसानों को कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के हाथों से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। दूर के किसानों को लाने की व्यवस्था कर दी गई है। जो किसान रह जाएंगे उन्हें सभी तहसील व बैंक स्तर पर कर्जमाफी का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कोई भी नियमानुसार कर्जदार कर्जमाफी प्रमाण पत्र पाने से वंचित नही रहेगा। कार्यक्रम में केवल वे ही किसान आएंगे जिन्हें विभाग की ओर से आमंत्रणपत्र दिया गया है। ’
- विनय सिंह, जिला कृषि अधिकारी