फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   लोहिया आवास की धनराशि हड़पने में प्रशासन के निशाने पर तीन गंाव

लोहिया आवास की धनराशि हड़पने में प्रशासन के निशाने पर तीन गंाव

Fri, 30 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
लोहिया आवास की धनराशि हड़पने में प्रशासन के निशाने पर तीन गंाव
लोहिया आवास में धांधली पर गिरेगी गाज
विज्ञापन

तुलसीपुर माझा, चौखड़िया व निहालपुर गांव के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी

गोंडा। लोहिया आवास आवंटन की धनराशि हड़पने का मामला गरमाता जा रहा है। गुरुवार को सांसद आदर्श ग्राम लिदेहना ग्रंट के ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश के बाद जिला प्रशासन के निशाने पर तीन गांव और आ गए हैं। जिला प्रशासन अब नवाबगंज के ही तुलसीपुर माझा, चौखड़िया व बेलसर के निहालपुर गांव में आवास आवंटन के घोटाले को लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी कर रहा है।
लोहिया आवास की धनराशि हड़पने के मामले में जिले के बेलसर ब्लॉक के निहालपुर व नवाबगंज ब्लॉक के तुलसीपुर माझा, चौखड़िया व लिदेहना ग्रंट गांव अव्वल रहे हैं। जांच रिपोर्ट के मुताबिक इन गांवों में लोहिया आवासों का आवंटन तो कर दिया गया लेकिन इन आवासों का अधिकतर पैसा ग्राम प्रधान पंचायत सचिव मिलीभगत कर हड़प गए। पूरी धनराशि ने मिलने से लाभार्थी अपने आवास का निर्माण नही करा सके। इस धांधली में कुछ लाथार्थियों का पैसा दूसरे के बैंक खातों में चला गया। अब सत्ता परिवर्तन के बाद इन घपलों में शामिल लोगों पर जिला प्रशासन की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। जांच में पुष्टि होने के बाद चारों गांव जिला प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला पहले ही कर चुका है खुलासा
नवाबगंज के चौखड़िया, लिदेहना ग्रंट व तुलसीपुर माझा गांव में लोहिया आवास मेें हुई धांधली का खुलासा हो चुका हैं। जांच रिपोर्ट के मुताबिक चौखड़िया में करीब 195 आवास, तुलसीपुरमाझा मे 25 आवास, बेलसर के निहालपुर में करीब 15 आवासों का निर्माण नहीं कराया गया। जबकि इसकी धनराशि खर्च हो चुकी है। लिदेहना ग्रंट मेें प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से रुपये वसूलने की बात सामने आई है। लिदेहना ग्रंट गांव के ग्राम प्रधान पर तो कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
लोहिया आवास के आवंटन में तुलसीपुर माझा, चौखड़िया व निहालपुर की जांच कराई गई है। जांच के दौरान लोहिया आवास की धनराशि हड़पे जाने की ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की संलिप्तता पाई गई है। जांच रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।
-वीरपाल, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed