फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   20 thousand reward was shot in the encounter

Gonda News: मुठभेड़ में 20 हजार के ईनामी को लगी गोली

Tue, 08 Aug 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
20 thousand reward was shot in the encounter
गोंडा के जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी।
गोंडा। नौ दिन पहले नगर कोतवाली से फरार मुलजिम से सोमवार देर रात सोनी गुमटी के पास एसओजी व पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में बाएं पैर में गोली लगने से आरोपी जख्मी हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि कोतवाली नगर के चौकी प्रभारी सिविल लाइंस भानुप्रताप सिंह ने मनीष तिवारी निवासी ख्वाजाजोत थाना धानेपुर को चोरी की बाइकों के साथ 30 जुलाई को गिरफ्तार किया था। मगर वह पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया था। मामले में केस दर्ज कर आरोपी पर 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत नगर कोतवाली पुलिस को लगाया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को देर रात सूचना मिली कि सोनी गुमटी के पास से आरोपी मनीष तिवारी निकलने वाला है। इस पर एसओजी व सर्विलांस प्रभारी संतोष कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर शमशेर बहादुर सिंह की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी मनीष के बाएं पैर में गोली लग गई। मनीष के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक मिस कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में आरोपी मनीष का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एसपी के मुताबिक मनीष तिवारी पर कानपुर, प्रयागराज व कोतवाली नगर में जानलेवा हमले व छिनैती समेत छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed