फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2 lakh 33 thousand metric tons of paddy will be purchased in the division

मंडल में 2 लाख 33 हजार मीट्रिक टन धान की होगी खरीद

Mon, 19 Oct 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
2 lakh 33 thousand metric tons of paddy will be purchased in the division
गोंडा। 15 अक्तूबर से शुरू हुई धान खरीद की सोमवार को कमिश्नर ने समीक्षा की और एजेंसियों को निर्देश दिया कि हर हाल में किसानों को तीन दिनों के अंदर भुगतान कर दिया जाए।
विज्ञापन

आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में धान खरीद की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रभागीय संभागीय खाद्य नियंत्रक दिनेश शर्मा ने बताया कि खरीद विपणन वर्ष 2020- 21 मे मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत धान कामन श्रेणी के धान का समर्थन मूल्य 1868 प्रति क्विंटल तथा ए ग्रेड के धान का मूल्य 1888 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान क्रय की अवधि 15 अक्टूबर से 28 फरवरी 2021 तक निर्धारित की गई है। धान क्रय के लिए खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम, यूपीपीसीएफ, यूपीसीयू, यूपीएसएस, यूपी एग्रो, मंडी परिषद तथा एनसीसीएफ सहित करीब 8 क्रय संस्थाएं नामित हैं। मंडल के जनपद गोंडा में 56, बलरामपुर मे 29, बहराइच में 106 व श्रावस्ती में 37 क्रय केंद्रों सहित 228 क्रय केन्द्र बनाएं गए हैं। मंडल के सभी जनपदों में लक्ष्य के अनुसार खरीद सुनिश्चित कराने के लिए अपर जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनकी देखरेख में धान खरीद होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गोंडा के स्तर पर अभी 43 अतिरिक्त धान क्रय केन्द्रों की संख्या और बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि मंडल में कुल 02 लाख 33 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें गोंडा का लक्ष्य 61 हजार मीट्रिक टन, बलरामपुर 12 हजार मीट्रिक टन, बहराइच 01 लाख 25 हजार मीट्रिक टन तथा श्रावस्ती का लक्ष्य 35 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। बैठक में बताया गया कि मंडल के गोंडा में 15, बहराइच में 26, बलरामपुर में 05 तथा श्रावस्ती में 08 राइस मिलों सहित 54 राइस मिलें हैं। आयुक्त ने निर्देश दिए कि धान खरीद के साथ-साथ समय से राइस मिलों को खरीदे गए धान को पहुंचाने का कार्य कराया जाय। धान बिक्री के लिए कृषक पंजीकरण की समीक्षा में ज्ञात हुआ कि मंडल के गोंडा में 1705, बलरामपुर में 1063, बहराइच में 8932 तथा श्रावस्ती में 4527 सहित 16627 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed