फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2.5 lakh voters, 21 thousand objections

2.5 लाख वोटर, 21 हजार आपत्तियां

Mon, 07 Nov 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
2.5 lakh voters, 21 thousand objections
गोंडा। निकाय चुनाव के तहत दावे और आपत्तियों के आखिरी दिन दावों की होड़ मची रही। पहली नवंबर से अब तक करीब 21 हजार दावे और आपत्तियां आई हैं। जिसमें पांच हजार के करीब ऑनलाइन दावे आए हैं। सोमवार को दावे और आपत्तियों का आखिरी दिन है, ऐसे में रात 12 बजे तक लोग ऑनलाइन दावे और आपत्तियां कर सकेंगे। वहीं, 16 हजार दावे और आपत्तियां बीएलओ के माध्यम से एकत्र की गईं हैं। जिनका निस्तारण मंगलवार से शुरू होगा। आरक्षण पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। अधिकारियों की टीम ने आंकड़ों का मिलान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में तीन नए निकायों धानेपुर, तरबगंज, बेलसर के साथ ही सीमा विस्तार वाले दो निकायों करनैलगंज व कटरा बाजार समेत दस निकायों में दावे और आपत्तियां सोमवार तक ली गईं। इसमें बूथों के गठन में दूरी का ध्यान न देेेने के साथ ही मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां की गईं हैं। ज्यादातर आपत्तियां नए मतदाता बनने के हैं। इसके साथ ही पूर्व में शामिल नामों पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

निकाय निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों का निस्तारण मंगलवार से शुरू होगा। इसमें शिकायतों की जांच होगी। वहीं, नए मतदाता का नाम शामिल करने का सत्यापन बीएलओ के माध्यम से होगा। राजस्व कर्मचारियों का सहयोग भी लिया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर तक निस्तारण होगा और फिर 18 नवंबर को मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव की तैयारी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव सृजित नगर पंचायत तरबगंज के वार्डों के गठन में मतदाताओं की सुविधाओं को नजरअंदाज कर अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई गई है। नगर पंचायत के कृष्ण नरायन केटी तिवारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम से शिकायत की इसमें कहा कि नगर पंचायत के गठन से लेकर वार्डों के गठन तक में नियमों की अनदेखी की गई है। जिससे मतदाताओं में आक्रोश है। शिकायत में कहा गया कि विसंगतियों के कारण वार्ड के चयन व बूथों के गठन में शामिल मतदाताओं को एक छोर से चलकर दूसरे छोर पर स्थित बूथ पर मतदान करने जाना पड़ेगा। नगर पंचायत के मतदाताओं को कहीं-कहीं सात से आठ किलोमीटर चलकर पोलिंग बूथ पर पहुंचना होगा। वहीं, एसडीएम शत्रोहन पाठक ने बताया कि आपत्ति दर्ज कराई गई है जिसकी जांच कराकर निस्तारण किया जाएगा।
जिले के दस निकाय क्षेत्रों के 173 वार्डों के आरक्षण पर मंथन देर रात तक जारी रहा। जिलाधिकारी की देखरेख में सीडीओ व चारों तहसीलों के एसडीएम व निकायों के अधिकारियों के साथ वार्डों की स्थिति व आबादी आदि पर मंथन हुआ। बताया जा रहा है कि वार्डों का आरक्षण तय करके शासन को भेजा जाएगा, शासन से ही 12 नवंबर को सूची जारी होगी।
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के लिए अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि पहली जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावालियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम तय किया गया है। जिसमें नौ नवंबर से आठ दिसंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। पुनरीक्षण में 12 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर तथा चार दिसंबर को विशेष अभियान चलेगा।

सहायक निर्वाचन अधिकारी (निकाय) नारायण ने बताया कि दावे और आपत्तियों को लिया गया है। मंगलवार को शिकायतों को एकत्र करके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कार्रवाई में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed