फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2.5 Lakh rupees value items stolen by breaking the lock of the house

घर का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी

Wed, 02 Oct 2019 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
2.5 Lakh rupees value items stolen by breaking the lock of the house
खरगूपुर (गोंडा)। कमड़ावा गांव के मजरे चीमनपुरवा के एक घर में मंगलवार की देर रात आंगन के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर 40 हजार रुपये नकदी व दो लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। चोरी का पता परिवार के लोगों को बुधवार की सुबह तब लगा, जब वह सोकर उठे। मामले में थाना खरगूपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना खरगूपुर क्षेत्र के कमड़ावा गांव के मजरे चीमन पुरवा के रहने वाले देवी प्रसाद तिवारी ने बताया कि मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद घर के एक कमरे में सो गए थे। तभी देर रात घर के पीछे से आंगन में कूदे चोरों ने एक कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और कमरे में संदूक में रखी 40 हजार रुपये नकदी, सोने चांदी के गहने व जरूरी अभिलेख लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

देवी प्रसाद ने बताया कि चोरी की जानकारी बुधवार की सुबह तक हुई जब वह सोकर उठे। देवी प्रसाद ने चोरी गए अभिलेखों की कीमत दो लाख रुपये बताई है। देवी प्रसाद ने थाना खरगूपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौके पर पुलिस भेजी गई थी। जांच करा ली गई है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed