{"_id":"6aef63acf61a2188a30701f3","slug":"196-quintals-of-food-grains-found-missing-across-four-ration-shops-shops-suspended-gonda-news-c-100-1-slko1026-169496-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोटे की चार दुकानों में 196 क्विंटल खाद्यान्न कम मिला, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोटे की चार दुकानों में 196 क्विंटल खाद्यान्न कम मिला, निलंबित
Sat, 07 Nov 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। झंझरी ब्लॉक में राशन दुकानों की जांच में दो कोटेदारों के यहां 196.80 क्विंटल खाद्यान्न कम मिला है। इसमें दसियापुर और नरायनपुर बली की दुकानों पर 39.77 क्विंटल, जबकि बभनी कानूनगो और बूढ़ा देवर की दुकानों पर 157.03 क्विंटल की कमी मिली। जिला आपूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने दोनों कोटेदारों की दुकानों को निलंबित कर दिया है। साथ ही कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त के निर्देश पर 28 अक्तूबर को जांच की गई। आपूर्ति निरीक्षक रणधीर यादव की टीम ने दसियापुर की कोटेदार रंजना पांडेय की दुकान का निरीक्षण किया। मौके पर उनके पति दीपक पांडेय मिले लेकिन स्टॉक रजिस्टर समेत जरूरी अभिलेख नहीं दिखा सके। भौतिक सत्यापन और ऑनलाइन रिकॉर्ड के मिलान में दसियापुर में 36 क्विंटल और संबद्ध नरायनपुर बली की दुकान में 3.77 क्विंटल खाद्यान्न कम मिला।
इसी दिन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुयश कृष्ण ने बभनी कानूनगो के कोटेदार अभय प्रकाश की दुकान की जांच की। इससे संबद्ध बूढ़ा देवर की दुकान समेत दोनों पर 157.03 क्विंटल खाद्यान्न कम मिला। इसमें 80.14 क्विंटल गेहूं और 76.89 क्विंटल चावल शामिल है।
विज्ञापन
दोनों मामलों में स्टॉक और रेट बोर्ड भी नहीं मिले। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच उपनिरीक्षक भानु प्रताप मौर्य और संदीप कुमार कर रहे हैं।