फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ज्वाइन करते ही विकास व कानून व्यवस्था की टटोली नब्ज

ज्वाइन करते ही विकास व कानून व्यवस्था की टटोली नब्ज

Mon, 16 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ज्वाइन करते ही विकास व कानून व्यवस्था की टटोली नब्ज
कानून व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं : कमिश्नर
विज्ञापन


गोंडा। नवनियुक्त मंडलायुक्त सुुधेश कुमार ओझा ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण के बाद वह सीधे आयुक्त सभागार पहुंचे। वहां पर उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात के बाद विकास कार्यों एवं तथा कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा की।

उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के प्रति संवदेनशील बनें और टीम भावना के साथ जनता की सेवा करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्य, स्वास्थ्य सेवाएं, कानून व्यवस्था के मामलों में जीरो टालरेंस हर हाल में अपनाया जायेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बजट खर्च न करने वाले विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए शासन से धन प्राप्त होने के बावजूद जिन विभागों द्वारा बजट खर्च नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में आयुक्त ने विस्तार से समीक्षा की। जननी सुरक्षा योजना के तहत शत-प्रतिशत भुगतान न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एडी हेल्थ को भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

गांवों को कुपोषण मुक्त किए जाने की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने मंडल के जनपदों में जापानी इंसेफ्लाइटिस सेे बचाव के लिए हर सम्भव कार्यवाही सुनिश्चित कराने तथा युद्धस्तर पर जेई एई टीकाकरण अभियान चलाने के भी निर्देश एडी हेल्थ को दिए हैं। अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मंडल में बनाई गई सभी सड़कें जिनका अनुरक्षण कार्य अभी तक नहीं कराया गया है, को 15 दिन के भीतर मेनटेन कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान खराब ट्रान्सफार्मरों को चौबीस घंटे के भीतर बदले जाने के निर्देश चीफ इंजीनियर को दिए हैं।

संयुक्त कृषि निदेशक को सख्त हिदायत दी कि किसानों को हर योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें तथा खाद व बीज की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही गुणवत्ता का भी पूरा अनुपालन सुनिश्चित कराएं।


बैठक में डीआईजी अनिल कुमार राय, डीएम गोंडा जेबी सिंह, डीएम बहराइच माला श्रीवास्तव, डीएम श्रावस्ती दीपक मीणा, सीडीओ गोंडा दिव्या मित्तल, एसपी गोंडा लल्लन सिंह, एसपी श्रावस्ती विजय ढुल, प्रभारी डीएम बलरामपुर अरुण कुमार शुक्ला, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सतीश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता पीडबलूडी, प्रभारी आरएफसी अजय विक्रम सिंह, उपश्रमायुक्त शमीम अख्तर, उपनिदेशक समाज कल्याण, गन्ना उपायुक्त अमर सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीबी पाठक सहित अन्य मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed