फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सड़क हादसों में दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत

सड़क हादसों में दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत

Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत
सड़क हादसों में दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत
विज्ञापन


करनैलगंज/गोंडा। अलग-अलग घटनाओं में सोमवार को दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। करनैलगंज के गडवारा गांव से अपने भाई के साथ बाइक से सोमवार सुबह किताबें खरीदने ने करनैलगंज बाजार जा रही दो सगी बहनों को धौरहरा चौराहे पर रोडवेज की बस ने कुचल दिया।

जिससे दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। बस की चपेट में आने भाई घायल हो गया। उधर थाना परसपुर क्षेत्र के राल्ही पुरवा के रहने वाले रामदेव मिश्र का बेटा समीर मिश्र (16) परसपुर के एक इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था।
विज्ञापन


वह सोमवार की सुबह साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। रास्ते में परसपुर-करनैलगंज मार्ग पर लालता मिश्र मड़हा के पास परसपुर से करनैलगंज की ओर जा रही रोडवेज बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के मझरेटिया गांव के पास की है। इसमें एक अधेड़ की मौत इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम गडवारा गांव के रहने वाले बाबूराम तिवारी की दो पौत्रियां मुद्रिका तिवारी (17) एवं सुब्बी तिवारी (18) करनैलगंज के किसान इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा थीं। वह दोनों अपने भाई गणेश तिवारी के साथ सोमवार की सुबह बाइक से किताबें खरीदने के लिए करनैलगंज बाजार जा रही थीं।

रास्ते में धौरहरा चौराहे के पास तीब्र मोड़ पर सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे जिससे दोनों बहनें बाइक से नीचे गिर गईं। उनके गिरते ही बस के पिछले पहिए से कुचलकर दोनों की मौत हो गई।

बस की चपेट में आने भाई गणेश तिवारी भी घायल हो गया। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक ने बस को भगाने का प्रयास किया, मगर रेलवे गेट बंद होने के कारण वह बस को छोड़कर भाग निकला।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस बस को कोतवाली ले आई है। सगी बहनों के मौत की खबर मिलते ही गांव में परिवार समेत गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में सगी बहनों के चचेरे भाई अरविंद तिवारी ने कोतवाली करनैलगंज में रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल सदानन्द सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

थाना परसपुर क्षेत्र के राल्ही पुरवा के रहने वाले रामदेव मिश्र का बेटा समीर मिश्र (16) परसपुर के एक इंटर कालेज में 11वीं का छात्र था। वह सोमवार की सुबह साइकिल से ट्यूटर के यहां ट्यूशन लेने जा रहा था।

रास्ते में परसपुर-करनैलगंज मार्ग पर लालता मिश्र मड़हा के पास परसपुर से करनैलगंज की ओर जा रही रोडवेज बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस बस को थाने ले आई है। दूसरी घटना में कोतवाली नगर क्षेत्र के मझरेटिया गांव का रहने वाला रामराज यादव (50) रविवार की शाम कोतवाली नगर क्षेत्र के अंडापारा गांव के समीप गोसाईं पुरवा गांव मेें काली प्रतिमा विर्सजन के बाद आयोजित भंडारे में गया था।


वहां से वापस लौटते समय अंडापारा गांव के पास पीछे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान रामराज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed