फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पांच हजार किसानों को मिला कर्जमाफी का प्रमाणपत्र

पांच हजार किसानों को मिला कर्जमाफी का प्रमाणपत्र

Thu, 14 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार किसानों को मिला कर्जमाफी का प्रमाणपत्र
55 सौ किसानों के कंधे से कम हुआ कुछ बोझ
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सौंपा कर्जमाफी का प्रमाणपत्र
बोले सरकार ने पूरा किया वादा, पूर्व की सरकारों पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से लगाए गये प्रथम कैम्प में बुधवार को जिले के 55 सौ किसानों को कर्ज माफी का तोहफा मिला। किसानों को जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कर्जमाफी का प्रमाण पत्र वितरण किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि सरकार की ओर से किया गया वादा पूरा किया गया। जिन किसानों का एक लाख रुपये का कर्जमाफ हुआ है उन्हें मंच पर प्रमाण पत्र दिया गया। जिनका कम था उन्हें विभागीय अधिकारियों की ओर से पंडाल में किसानों के सीट पर ही प्रमाण पत्र दिया गया।
उन्होंने ऋणमोचन कार्यक्रम में पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा, आरोप लगाया कि पूर्व की सपा व बसपा सरकारों ने किसानों व युवाओं के साथ सिर्फ छल किया जबकि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों से किये वादे पूरे कर रही है। उन्होंने अखिलेश सरकार के कर्जमाफी पर तंज कसा कि उन्होंने किसानों से कर्जमाफी का वादा कर सरकार बनने के बाद सिर्फ भूमि विकास बैंक से लिए कर्जों को माफ किया। ऋण मोचन कार्यक्रम को जिलाधिकारी जेबी सिंह, सांसद कीतवर्धन सिंह, विधायक बावन सिंह,सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, गौरा विधायक प्रभात वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष पियूष मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीडीओ दिव्या मित्तल, कृषि उप निदेशक मुकुल तिवारी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, डीसीओ पीएन सिंह, उद्यान अधिकारी महेश कुमार, सीआरओ अरूण कुमार शुक्ल, एसडीएम सदर वीके सिंह, एक्सट्रा मजिस्टे्रट बीडी प्रसाद, नन्हें लाल, एसएन शर्मा, अनिल सिंह ,बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
कर्ज माफी पाने वाले किसानों को पेड़ लगाने की सलाह
गोंडा। जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि वे पर्यावरण मंत्री भी हैं ऐसे में ऐसे में उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि पर्यावरण को बचाने के लिए कर्ज माफी का लाभ पाने वाले किसान अपने घर पर एक से 10 पौधे लगाएंगे। इससे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
निकाय चुनावी की तैयारी का आह्वान
गोंडा। प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी आने वाले निकाय चुनाव को लेकर लोगों को सचेत करना नही भूले । उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए अभी से ही जुट जाने को कहा। उन्होंने जिला प्रशासन से भी कहा कि निर्वाचक नामावली से फर्जी लोगों के नाम हटाए जाएं व सही वोटरों के नाम दर्ज कराए जाएं।
इनसेट
इन किसानों को मिला एक लाख रुपये की कर्जमाफी का प्रमाणपत्र
शोभावती, अंग्रेज बहादुर, मायावती, प्रदीप सिंह, रामदयाल, अशीष चन्द्र, राम उदार सिंह, राम चन्द्र, पुरूषोत्तम, शेष दत्त सिंह, इंद्राणी शुक्ला, विनय कुमार, विजय राज, शिव शंकर, राज किशोर, वीर बहादुर, पुष्पावती, राम औतार, कांती शुक्ला, बासुदेव, द्धारिका प्रसाद, सुनील त्रिपाठी, हाकिम सिंह।
इनसेट
आयुक्त बोले: भू माफिया का कब्जा बताइये इनाम पाइये
गोंडा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त देवीपाटन एसबीएस रंगाराव ने बताया कि सरकार ने भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर सभी भू माफियाओं पर कार्रवाई कर कब्जा अवैध कब्जा खाली कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई भी कोई भी व्यक्ति भू माफियाओं की शिकायत कर सकता है। भू माफियाओं की जानकारी देने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसकी शिकायत के लिए अलग एण्टी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया है। लोग आनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि गांव में कहीं भी अवैध कब्जा है उसकी शिकायत कर सकते हैं।

इनसेट
लंच पैकेट को लेकर रही अफरातफरी
गोंडा। किसानों में लंच पैकेट वितरण में अफरातफरी का माहौल रहा। सुबह से ही घरों से निकले किसान भूखे भी थे। किसानों को बीच बीच में बिस्किट पानी पिलाया गया लेकिन किसान भूखे थे। कई किसान तो दूर से लाए गये थे उन किसानों को कार्यक्रम में 10 बजे बुलाया गया था ऐसे में कई किसान तो बिना खाए पिये ही पहुंच गये थे कि कहीं देर न हो जाए ऐसे किसान भूखे छटपटा रहे थे। प्रभारी मंत्री कार्यक्रम में आने से पहले वह निरीक्षण में लग गये ऐसे में उन्हें कार्यक्रम में देर से पहुंचे। इसके बाद उनके लम्बे भाषण में काफी वक्त लगा कुल मिलाकर कार्यक्रम 3.00 बजे समाप्त हुआ। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के बाद में किसानों को लंच पैकेट वितरण कराया गया। काफी देर से भूखे किसान लंच लेने को लेकर इधर उधर प्रयास करने लगे जिससे लंच पैकेट को लेकर अफतरातफरी का माहौल बन गया। किसानों को परेशान देख सीडीओ दिव्या मित्तल ने खुद माइक संभाली और किसानों को अश्वस्थ किया कि सभी किसानों को प्रमाणपत्र व लंच पैकेट मिलेगा। वह बार बार किसानों को समझाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed