{"_id":"594177394f1c1b8a7d8b46a3","slug":"191497462585-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने खेतों में छोड़ा नाले का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने खेतों में छोड़ा नाले का गंदा पानी
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पालिका ने खेतों में छोड़ा नाले का गंदा पानी
डेढ़ सौ बीघा फसल चौपट, किसानों की रोजी-रोटी का संकट
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज (गोंडा)। नगर पालिका के गंदे पानी से करीब डेढ सौ बीघे फसल जलमग्न हो गई। आक्रोशित किसानों ने बुधवार को एसडीएम से मिलकर पानी के निकासी की मांग की है। एसडीएम ने किसानों को जांच कराकर खेतों को सुरक्षित कराने का भरोसा दिलाया है।
नगर के मोहल्ला सकरौरा पूर्वी निवासी सुुखदेव, रामधन, नन्हेंलाल, नरायन, कैलाश,, ललित मोहन, रामधन निषाद, ऋषीकेश, रामधन जयसवाल आदि ने बुधवार को एसडीएम से मिलकर न्याय की फरियाद की है। किसानों का कहना है कि उनके पास खेती के अलावा जीविका चलाने का कोई साधन नहीं हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के तमाम नालों का गंदा पानी उनके खेतों में छोड़ा जा रहा है जिससे फ सल लगे खेतों में गंदा पानी भरा हुआ है। तमाम लोगों ने सब्जी की खेती कर रखी है जिसमें नाले का पानी भरा हुआ है। फ सल चौपट हो गई है। किसानों के मुताबिक सभी किसानों का करीब डेढ़ सौ बीघा खेत जलमग्न है, जिससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एसडीएम अर्चना वर्मा ने किसानों को मामले की जांच करके समस्या का हल निकाले जाने का भरोसा दिलाया है। एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका के नालों का पानी किसानों के खेतों में जाने से जल्द ही रोक दिया जाएगा। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।