फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बहनोई ने की थी छह वर्षीय मासूम से रेप के बाद हत्या

बहनोई ने की थी छह वर्षीय मासूम से रेप के बाद हत्या

Tue, 25 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बहनोई ने की थी छह वर्षीय मासूम से रेप के बाद हत्या

विज्ञापन
बहनोई ने की थी रेप के बाद मासूम की हत्या

गोंडा। छह साल की मासूम बच्ची की हत्या उसके बहनोई ने ही रेप के बाद की थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बहनोई को गिरफ्तार किया है।

थाना परसपुर क्षेत्र परसपुर के एक गांव की रहने वाली छह वर्षीया बालिका 19 सितंबर को अपनी दादी के साथ अपने फूफा के घर बरही संस्कार में आई थी। जहां देर रात उसकी दादी सो गई।

सुबह सोकर उठी तो बालिका गायब थी। तलाश के बाद उसका शव गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पड़ा मिला। बालिका की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पता चला कि बालिका को 20 सितंबर को उसके बहनोई पवन कुुुमार यादव के साथ देखा गया था।

इसी के बाद पवन को उठा लिया और पूछताछ की तो वह टूट गया और बताया कि उसकी पत्नी प्रग्नेंट थी। घटना के दिन वह शराब पीकर घर लौटा था। शराब के नशे में वह अपनी साली यानि छह वर्षीया मासूम बालिका को बहलाकर गांव के प्राथमिक विद्यालय में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद पकड़े जाने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में छिपा दिया। एसओ के मुताबिक पवन ने घटना के समय जो जींस की पैंट पहन रखी थी।


धूल-मिट्टी लग जाने के कारण उसे घर पहुंचने के बाद धुल दिया था। एसओ ने बताया कि पवन की पैंट उसके घर से मिली है। जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed