फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   नामांकन के छठवें दिन 120 लोगों ने भरा पर्चा

नामांकन के छठवें दिन 120 लोगों ने भरा पर्चा

Fri, 03 Nov 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के छठवें दिन 120 लोगों ने भरा पर्चा
120 प्रत्याशियों ने भरे परचे
विज्ञापन


गोंडा। निकाय चुनाव में तेजी आने से नामांकन स्थलों पर गहमागहमी बढ़ गई है। नामांकन के छठवें दिन कुल 120 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अलग अलग अध्यक्ष पदों पर कुल 12 व सदस्य पदों के लिए कुल 109 लोगों ने पर्चा भरा।

नगर पालिका परिषद गोंडा के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को एक उम्मीदवार ने रिटर्निंग आफीसर अरूण कुमार शुक्ल के समक्ष पर्चा दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए अलग अलग वार्डों के लिए कुल 25 लोगों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


सिविल लाइन द्वितीय से तौसीफ मसऊद ने पर्चा भरा। इसी तरह से खरगूपुर नगर नगर पंचायत अध्यक्ष पर कोई नामांकन नही हुआ जबकि सदस्य पर पर आठ लोगों ने पर्चा भरा। नवाबगंज नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद पर अल्पना सिंह ने फिर दो सेटों में सपा के सिम्बल पर नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सदस्य पद के लिए 13 लोगों ने पर्चा भरा। इसी तरह से परसपुर नपं से अध्यक्ष पद पर एक व सदस्य पद के लिए 25 लोगों ने नामांकन किया। कटरा नपं क्षेत्र से अध्यक्ष पर तीन लोगों ने पर्चा भरा जबकि सदस्य पद पर 13 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। करनैलगंज नपाप से अध्यक्ष पद पर चार लोगों ने पर्चा भरा है जबकि सदस्य पद पर 30 लोगों ने पर्चा भरा।


नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्र में अपनी सरकार बनाने के लिए संभावित उम्मीदवार एक एक कर नामांकन कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया में अब दो दिन और बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed