{"_id":"5fff26328ebc3e2f735e1f0c","slug":"17290-dose-of-corona-vaccine-arrived-gonda-news-lko559695344","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! जिले में पहुंची कोरोना वैक्सीन की 17290 डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! जिले में पहुंची कोरोना वैक्सीन की 17290 डोज
विज्ञापन
गोंडा से कोरोना वैक्सीन लेने भारी सुरक्षा के बीच अयोध्या पहुंची स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : GONDA
गोंडा। हमारे देश ने कोरोना वायरस के खात्मे की तरफ पहला कदम बढ़ दिया है। देश के अन्य स्थानों के साथ गोंडा में भी कोरोना को मात देने के लिए बुधवार की देर शाम वैक्सीन की 17290 डोज पहुंच गई। वैक्सीन के पहुंचते हुए स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और कोरोना के खिलाफ अंतिम लड़ाई के लिए कमर कस ली है।
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है। 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ जिले के 16 स्थानों पर किया जाएगा। सीएमओ डा अजय सिंह गौतम ने बताया कि 16 जनवरी को जनपद के 16 अस्पतालों में एक साथ कोरोना का टीका लांच किया जायेगा।
टीकाकरण लांच के आयोजन को जिले में व्यवस्थित रूप से सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने के लिए स्वास्थ्य महकमे द्वारा पत्र जारी कर 13 नोडल अधिकारी नामित किये गए हैं, जो अपने आवंटित ब्लॉकों एवं सत्र स्थलों पर पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। कोविड-19 टीकाकरण के सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लांच करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी भी अंतिम चरण में है। 16 जनवरी को जिले के 14 सरकारी अस्पतालों क्रमश: जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी करनैलगंज, हलधरमऊ, बेलसर, नवाबगंज, मनकापुर, छपिया, खरगूपुर, कटरा बाजार, मुजेहना, पंड़री कृपाल, इटियाथोक, वजीरगंज एवं दो निजी क्षेत्र के अस्पतालों एससीपीएम मेडिकल कॉलेज हारीपुर व एससीपीएम हॉस्पिटल छेदीपुरवा में पुलिस की सुरक्षा में टीकाकरण किया जाएगा।
सरकार ने टीकाकरण को तीन चरणों में बांटा है। प्रथम चरण में जिले के 14,148 हेल्थवर्कर को शामिल किया गया है, जिसके सापेक्ष शासन द्वारा जिले को कोविड-19 टीके की 17,290 डोज आवंटित की गयी है।
गाइडलाइन के मुताबिक तैयारी पूरी कर ली गई है। कोविड-19 टीके के सुव्यवस्थित लांचिग को लेकर जिले में पिछले पांच जनवरी व ग्यारह जनवरी को पुलिस की सुरक्षा में तथा सीएमओ व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में सफलतापूर्वक पूर्वाभ्यास किया जा चुका है।
शासन की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के मुताबिक लाभार्थियों को तीन चरणों में बांटा गया है। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स, तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु व गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ देवराज चौधरी ने बताया कि शासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक प्रथम चरण में सरकारी व निजी डाक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड ब्वाय, एएनएम, फार्मासिस्ट व अन्य हेल्थवर्कर का टीकाकरण किया जाएगा।