{"_id":"5b57631c4f1c1b3b5a8b6cf0","slug":"171532453660-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बेटियां जनने से पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बेटियां जनने से पति ने दिया तीन तलाक
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथी बेटी हुई तो पत्नी को बोला तलाक तलाक तलाक
गोंडा। सर्वांगपुर गांव में एक पति ने चौथी बेटी को जन्म देने पर अपनी पत्नी ाके तीन तलाक देकर उसे घर से भी भगा दिया। पीड़ित महिला ने सीएम से लेकर महिला आयोग तक न्याय की गुहार लगाई। मगर अभी तक उसे न्याय नहीं मिल सका।
थाना कटरा बाजार क्षेत्र के गंडराही की रहने वाली यासमीन बेगम की शादी 15 साल पहले सर्वांगपुर गांव के रहने वाले मीन मोहम्मद के साथ हुई थी। उसके बाद यासमीन ने एक बेटी का जन्म दिया।
पति व ससुराल के लोग बेटा पैदा होने की उम्मीद लगाए बैठे थे। मगर उसके बाद यासमीन के तीन और बेटियां पैदा हुईं। लगातार चौथी बेटी के जन्म से भड़के मीन मोहम्मद ने से तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
यासमीन का आरोप है कि पति व ससुराल वाले बेटियों को जनन से उसे प्रताड़ित करने लगे और इतना प्रताड़ित किया उसके खर्चा देने भी बंद कर दिया। अब वह अपनी चार बेटियों को किसी तरह से मजदूरी करके पालन पोषण कर रही है।
यासमीन ने बताया कि उसने थाना कटरा बाजार में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर पुलिस ने प्रताड़ना तो दर्ज कर दिया, लेकिन तीन तलाक का मामला दर्ज नहीं किया। यासमीन के मुुताबिक उसने सीएम व महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई।
मगर उसे न्याय नहीं मिला। यासमीन ने सीएम समेत अधिकारियों व महिला आयोग से पति व ससुराल वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय दिलाने की फरियाद की है।
-दहेज प्रताड़ना का मुकदमा थाना कटरा बाजार में लिखा गया है, जिसमें विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। वह भी न्यायालय में विचाराधीन है, महिला का न्यायालय में गुजारा भत्ता का भी मुकदमा चल रहा है। उसने महिला आयोग में शिकायत की है और तीन तलाक का मामला है, ऐसी मुझे कोई जानकारी नहीं है।
मणिलाल पाटीदार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी