{"_id":"610429198ebc3e868d70030c","slug":"1700-students-of-cbse-passed-happy-faces-gonda-news-lko5891876197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड इंटर के 1700 छात्र हुए पास, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड इंटर के 1700 छात्र हुए पास, खिले चेहरे
विज्ञापन
गोंडा में सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद शिक्षकों के साथ छात्र।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सीबीएसई बोर्ड के इंटर की परीक्षा परिणाम जारी हो गई है। इससे छात्रों में खुशी की लहर है। इस बार पंजीकृत सभी बच्चों को उनके पूर्व के परीक्षा परिणामों के आधार पर उत्तीर्ण किया गया है।
छात्रों का कहना है कि परिणाम जारी होने से आगे की पढ़ाई के लिए अब रास्ता मिल गया है। तैयारी तो सभी पहले से कर रहे थे, लेकिन अब सुकून मिला है। जिले में करीब 1700 छात्रों के परीक्षाओं का परिणाम जारी हुआ है। मेेधावी छात्रों को स्कूलों में मिठाई खिलाकर बधाई भी दी गई। डीआईओएस राकेश कुमार ने भी छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यूपी बोर्ड की परिणाम जारी हो जाएंगे।
कोरोना संकट के कारण हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की इस बार भी परीक्षा नहीं हो पाई है। यह अलग बात है कि छात्रों ने काफी तैयारी की और आनलाइन क्लास भी लिए। उन्हें लंबे समय से परिणाम का इंतजार था।
विज्ञापन
जिससे की वह अपने आगे की तैयारी बढ़ा सकें। शुक्रवार को परिणाम जारी होने से छात्रों में खुशी का ठिकाना न रहा है। शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित भी किया गया।
इसी तरह रोजवुड इंटर कालेज, फातिमा कालेज की ओर से भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। बिना परीक्षा के ही परिणाम मिलने से उतनी खुशी तो छात्रों में नहीं दिखी और कालेजों की ओर से भी कोई मेरिट सूची नहीं जारी की गई।
उनका मानना है कि हर छात्र योग्य है और आगे उसे अपनी योग्यता का प्रदर्शन करना ही है। ऐसे में इस बार स्कूलों ने कोरोना संकट की परिस्थितियों के आधार पर ही निर्णय लेना उचित समझा। इतना जरूर किया जो छात्र मेधावी रहे हैं और स्कूल पहुंचे, उन्हें सम्मान देने से पीछे नहीं हटे। छात्रों ने भी परिणाम जारी किए जाने पर बोर्ड का आभार जताया।
सीबीएसई बोर्ड के इंटर का परिणाम जारी होने से स्कूलों में उत्साह दिखा। छात्रों को जानकारी देने के लिए शिक्षक मौजूद रहे। फातिमा कालेज में 160, रघुकुल विद्यापीठ में 340, रवि चिल्ड्रेन में 56, महर्षि स्कूल में 65, केंद्रीय विद्यालय में 38, नवोदय के 79, एक्स इंटरनेशनल में 247, सेंट जेवियर्स में 242, सेंट माइकल मनकापुर में दो सौ छात्रों के साथ ही जिले में 1700 के करीब छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है। स्कूलों में बच्चों ने पहुंचकर अपने परिणाम की जानकारी किया और शिक्षकों से खुशी साझा की।