{"_id":"57cefda24f1c1b3d3b318634","slug":"17-thousand-players-ran-on-the-track-of-pragati","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति के ट्रैक पर दौड़े 17 हजार खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति के ट्रैक पर दौड़े 17 हजार खिलाड़ी
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
दौड़ लगाते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत स्तर पर बीते 29 व 30 अगस्त को आयोजित पहले दौर की प्रतियोगिताओं में सफल करीब 17 हजार खिलाड़ियों ने दूसरे चरण के पहले दिन व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रतिभाग किया। इसमें 100, 400 व 1500 मीटर की फाइनल दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। दोपहर बाद लंबी कूद प्रतियोगिता सीनियर बालक व बालिका वर्ग के बीच हुई। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी सुधीर कुमार सिंह ने पथवलिया ग्राम पंचायत में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जिले की 166 न्याय पंचायतों में एक साथ खेलों का आयोजन किया गया। इसके लिए हर न्याय पंचायत पर न्याय पंचायत प्रभारी, संबंधित न्याय पंचायत मुख्यालय पर स्थित स्कूल के शिक्षक व प्रधानाचार्य सहित लगाए गए पर्यवेक्षक व पुलिस बल मौजूद रहे।
दूसरे चरण में तीन दिनों तक चलने वाली खेल प्रतियोगिताओं के पहले दिन उन खिलाड़ियों को शामिल किया, जिन्होंने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में ग्राम पंचायत स्तर पर सफलता अर्जित की थी। 29 व 30 अगस्त को आयोजित व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में ग्राम पंचायत स्तर पर 86606 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
इसमें करीब 17 हजार खिलाड़ी सफल घोषित किए गए थे। मंगलवार को न्याय पंचायत स्तर पर इन खिलाड़ियों ने पहली पाली में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। 100 मीटर दौड़ जूनियर/सीनियर बालिका वर्ग तथा 100 मीटर दौड़ में जूनियर व सीनियर बालक वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए।
इसके बाद 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालिका व बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने भाग लिया। दोपहर बाद 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सभी वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। दोपहर ढाई बजे बालिका जूनियर/सीनियर वर्ग तथा बालक जूनियर व सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। डीएम व एसपी ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की।
इटियाथोक। इटियाथोक के जनता इंटर कॉलेज में संपन्न हुई प्रतियोगिता में दौड़ में करुवापारा के विकास, उर्मिला, अमन, पूजा ने बाजी मारी। लंबी कूद में अमन व संदीप अपने-अपने वर्ग में विजयी रहे। न्याय पंचायत दिखलौल में लंबी कूद में पारासराय की आराधना, रुदापुर के लवकेश, पारसराय की अंजलि रुदापुर के मोहम्मद सलमान पारासराय की निशा, संगीता पटेल, सुमन वर्मा, राहुल सिंह, नरेंद्र सिंह, दिखलौल के मोहम्मद शाहिद लोहशीशा के पवन शुक्ला, खुशबू देवी लोहसीसा की आराधना यादव अव्वल रहीं।
इस अवसर पर राजेश दूबे, सतीश चंद्र तिवारी, नरेंद्र शर्मा, विनय पांडे, अली अहमद, सुनील सिंह, विपुल कुमार मौजूद रहे। करम डीहकला न्याय पंचायत में ग्रामीणों ने खेल में व्यवधान किया, जिससे खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। खंड शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह, पर्यवेक्षक वीके चौधरी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने पहुंचकर खेल शुरू कराया। दौड़ में महेंद्र कुमार सिम्मी, मो. ताहिर, नंदनी देवी दिलीप चौधरी, मनीष और क्रांति विजयी घोषित हुए।
इसके अलावा अयाह, सोमरही, मेहनवन, कोनिया बनकट, मिश्रोलिया बाबूराम, सरकांड, फरेंदा कानूनगो न्याय पंचायतों में भी खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। मसकनवा के सोहिली तेंदुआ नारायणपुर वीरापुर दरियापुर शीतलगंज पत्तिजिया बुजुर्ग खजुरी चुवाड परसाडीहा सिसहनी रतनपुर खुटिहन में 400 मीटर 100 मीटर 1500 मीटर व लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने खेल का हुनर दिखाया।
न्याय पंचायत स्तर के खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम आने पर हारे प्रतिभागियों व उनके परिवारीजनों ने अव्वल प्रतिभागी को पीट दिया। मामला न्याय पंचायत खरगूपुर इमिलिया के ग्राम पंचायत पचरन का है। यहां हो रहे प्रगति योजना के अंतर्गत 400 व 1500 मीटर सीनियर वर्ग के दौड़ प्रतियोगिता में ग्राम भगवानदीन पुरवा के निवासी तेज प्रकाश तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दौड़ प्रतियोगिता में ग्राम नारायनपुर माफ़ी के प्रतिभागी पीछे रहे। दौड़ में असफल होने के बाद इन लोगों ने पुन: प्रतियोगिता कराने की मांग की, जिसे आयोजक टीम ने मना कर दिया। इसी के बाद दौड़ में सफल ग्राम भगवानदीनपुरवा निवासी तेज प्रकाश तिवारी को ग्राम पंचायत नारायनपुर माफ़ी निवासी सुनील तिवारी, राम सरन, श्याम जी ने मारपीट कर घायल कर दिया। थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में सूचना पर मौके पर पुलिस बल भेजा गया है।