{"_id":"68b732857f787b5edb043055","slug":"17-officers-and-employees-of-power-corporation-were-not-found-on-duty-gonda-news-c-100-1-slko1026-143224-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ड्यूटी पर नहीं मिले पावर कॉर्पोरेशन के 17 अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ड्यूटी पर नहीं मिले पावर कॉर्पोरेशन के 17 अधिकारी-कर्मचारी
Tue, 02 Sep 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के कार्यालय में निरीक्षण करते मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील। स्रोत: सूचना विभाग
गोंडा। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने मंगलवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे पावर कॉर्पोरेशन के चार कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 17 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मंडलायुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है।
मंडलायुक्त ने बताया कि मुख्य अभियंता (वितरण) कार्यालय के निरीक्षण में छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में दो, अधिशासी अभियंता खंड-प्रथम में सात और अधिशासी अभियंता खंड-द्वितीय में दो कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। मंडलायुक्त ने कहा कि समयबद्ध उपस्थिति के शासन के निर्देश के बावजूद कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं आते हैं। यह गंभीर लापरवाही का द्योतक है। उन्होंने निर्देश दिया कि अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर कठोर कार्रवाई की जाए। मंडलायुक्त ने मंडल के सभी विभागाध्यक्षों को भी निर्देश दिया है कि वे नियमित रूप से उपस्थिति की निगरानी करें और देर से आने वालों या अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित करें।