फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   16 projects expanded, production also started

Gonda News: 16 परियोजनाओं का हुआ विस्तार, उत्पादन भी शुरू

Tue, 20 Feb 2024 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 20 Feb 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
16 projects expanded, production also started
गोंडा। भारी-भरकर निवेश से लग रहे उद्याेग और रोजगार के बलबूते जिला अपनी पहचान बदलने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के साथ जिले के जिला पंचायत सभागार में 78 परियोजनाओं के 1890 करोड़ रुपये निवेश प्रस्ताव के भूमिपूजन समारोह से निवेशकों में जोश-उत्साह है।
फरवरी में हुए इन्स्वेस्टर्स समिट के बाद 16 इकाइयों का विस्तार हुआ है। वहीं, इकाइयां उत्पादन शुरू करने के बाद देसी व शुद्धता की पहचान बना रहीं हैं।
उद्यमी मित्र संदीप द्विवेदी ने बताया कि इन्स्वेस्टर्स समिट के दौरान 135 एमओयू हुए थे। जुलाई में इन्वेस्ट यूपी अवस्थापना एवं औद्योगिक विभाग की ओर निवेशकों की समस्याओं निराकरण किया गया।
विज्ञापन

निवेशकों की समाधान कराकर कुल 16 इकाइयां संचालित कराई गई हैं। वहीं, 154 निवेशकों ने इकाइयां लगाने के लिए प्रस्ताव दिया।
सोमवार को 12 विभागों के एमओयू पर 78 परियोजनाओं को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हरी झंडी मिली। निवेशक जल्द विभाग से मिलकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करेंगे। इसके साथ ही जल्द कुछ और इकाइयां शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विस्तार करने वालों में कॉलेज, मिल और इकाइयां शामिल हैं। निवेशकों के स्तर से फार्मेसी कॉलेज, अस्पताल, फ्लाईवुड, डेयरी, सरसों तेल मिल और फ्लाईएश ब्रिक्स व अन्य यूनिट्स से उत्पादन शुरू हो चुका है। ये उद्यमी उत्पादन के साथ ही शुद्धता व देसी ब्रांड की पहचान बन रहे हैं। भूमि उपलब्ध कराने के साथ औपचारिकताएं पूरी होंगी।
78 परियोजनाओं के लिए मिला स्मृति-चिह्न
राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जहां दूसरे दिन उद्यमी मित्र संदीप द्विवेदी के साथ जिले की उद्यमी कुमारी श्रेया, ओपी गुप्ता और डीएस तोमर शामिल हुए। वहीं इन्वेस्ट यूपी की ओर से सभी 78 निवेशकों को स्मृति चिह्न दिया जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर उद्यमी मित्र के हाथों वितरण कराया जाएगा। उद्यमी कुमारी श्रेया मुंडरेवा कला में सर्किल उपकरण बनाने के लिए इकाई स्थापित कर रहीं हैं। वहीं, ओपी गुप्ता और डीएस तोमर ने जिले के महेशपुर में ग्रैंड वैदिक होटल व रिजाॅर्ट बनाने के लिए निवेश किया है।


इकाइयों के विस्तार के बाद शुरू हो चुका है उत्पादन
जिला उद्योग उपायुक्त बाबूराम के अनुसार, पिछले साल 10 से 12 फरवरी के बीच हुए इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू के बाद 16 इकाइयों को विस्तार मिल चुका है। उत्पादन भी शुरू हो चुका है। बेरोजगार युवा रोजगार से भी लाभान्वित भी हुए हैं। जल्द ही बाकी इकाइयों के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर निवेशक नए आयाम पर पहुंचेंगे। जल्द ही कुछ अन्य इकाइयां शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed