{"_id":"5bb65249867a5528da560ece","slug":"151538675273-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के दुमका में पलटी तीर्थ यात्रियों से भरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के दुमका में पलटी तीर्थ यात्रियों से भरी बस
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक (गोंडा)। थाना क्षेत्र के निबिहा परसपुर गांव के तीर्थ यात्रियों को लेकर गंगा सागर जा रही एक बस झारखंड के दुमका जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गोंडा के एक तीर्थ यात्री की मौत हो गई, जबकि 10 तीर्थ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका दुमका के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के निबिहा परसपुर गांव के कमलापति तिवारी ने बताया कि उनके पिता रामराखन तिवारी (50) और माता प्रेम कुमारी 25 सितंबर को प्राइवेट बस से गया और गंगा सागर के लिए निकले थे। तीन सितंबर की सुबह तीर्थयात्रियों को लेकर बस झारखंड के दुमका से पश्चिम बंगाल प्रांत के वीरभूमि जनपद में स्थित तारापीठ के लिए निकली थी।
इसी दौरान रास्ते में दसोरायडीह के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई। हादसे में उनके पिता राम राखन तिवारी की मौत हो गई, वहीं गांव के ही पवन तिवारी व उनकी पत्नी, धनीराम व उनकी पत्नी व बेटा कुणाल, महेश्वरी, राम लखन और उनकी पत्नी, बद्री और उनकी पत्नी समेत 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बस में निबिहा परसपुर के अलावा सर्रा, चहुंआ और कंचनपुर फरेंदा गांव के लोग भी सवार थे। राम राखन की मौत की खबर उनके घर पहुंची तो यहां कोहराम मच गया। राम राखन का बेटा कमलापति तिवारी समेत गांव के कर्ठ लोग व रिश्तेदार दुमका के लिए रवाना हो गए हैं।