{"_id":"5ad4e15e4f1c1b58098b4e02","slug":"151523900766-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपेंगे एफआईआर न दर्ज करने वाले थानाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपेंगे एफआईआर न दर्ज करने वाले थानाध्यक्ष
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नपेंगे एफआईआर न दर्ज करने वाले थानाध्यक्ष : डीआई
गोंडा। डीआईजी देवीपाटन मंडल अनिल कुमार राय ने कहा कि थानों पर आने वाले फरियादियों की एफआईआर न दर्ज करने वाले थानाध्यक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्र की जांच व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी 15 दिनों के अंदर कराई जाए। आपराधिक, खनन, वन व भू-माफिया का चिन्हीकरण कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
डीआईजी सोमवार को अपने कैंप कार्यालय पर मंडल के चारो जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जनवरी से मार्च तक पिछले साल की तुलना में बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जनपद में अपराधों में आई बढ़ोत्तरी पर चिंता जताते हुए उसे नियंत्रित करने के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि हत्या, डकैती, लूट व बलात्कार के अपराधों में तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके साथ ही जिन घटनाओं को अनावरण नही हो सका है। उसका अनावरण कराकर बरामदगी कराई जाए। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को 15 दिनों के अंदर पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी कराने, आयोग के मामलों का निस्तारण कराने के साथ ही समाधान दिवस एवं तहसील दिवस में आए मामलों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बलरामपुर जनपद में पिछले साल की तुलना में अपहरण, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास व वाहन चोरी की वारदात, बहराइच में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, चोरी एवं वाहन चोरी, श्रावस्ती में अपहरण, वाहन चोरी की वारदात में पिछले साल की तुलना में माह जनवरी से मार्च के बीच हुए बढ़ोत्तरी पर नाराजगी जताते हुए अपराध पर नियंत्रण करने के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान लल्लन सिंह पुलिस अधीक्षक गोंडा, प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, विजय ढुल पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती व रविंद्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बहराइच मौजूद रहे।